ITC Q2 Results: सिगरेट और FMCG कंपनी ITC Ltd ने वित्त वर्ष 2026-27 की दूसरी तिमाही में मुनाफे में गिरावट दर्ज की है। कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 20.1% घटकर ₹4,137.12 करोड़ रह गया। पिछले साल इसी तिमाही में कंपनी ने ₹5,180 करोड़ का मुनाफा कमाया था। हालांकि, यह CNBC-TV18 के पोल अनुमान ₹4,089 करोड़ से थोड़ा बेहतर रहा।
