Get App

Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap ₹1.85 लाख करोड़ घटा, HDFC Bank को सबसे ज्यादा नुकसान

Top 10 Companies' Market Valuation: सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। हालांकि सप्ताह के दौरान कंपन का मार्केट कैप 12,179.13 करोड़ रुपये घटकर 16,81,194.35 करोड़ रुपये रह गया। TCS का मार्केट कैप 60,168.79 करोड़ रुपये बढ़ गया

Edited By: Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड Jan 12, 2025 पर 11:16 AM
Market Valuation of Top Companies: टॉप 10 कंपनियों में से 5 का m-cap ₹1.85 लाख करोड़ घटा, HDFC Bank को सबसे ज्यादा नुकसान
HDFC Bank का मार्केट कैप 70,479.23 करोड़ रुपये घटकर 12,67,440.61 करोड़ रुपये रह गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 5 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 1,85,952.31 करोड़ रुपये की गिरावट आई। सबसे अधिक नुकसान HDFC Bank को हुआ। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,844.2 अंक या 2.32 प्रतिशत नीचे आया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 573.25 अंक या 2.38 प्रतिशत के नुकसान में रहा।

सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) और ITC के मार्केट कैप में गिरावट आई। वहीं टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), भारती एयरटेल, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और टॉप 10 की लिस्ट में हाल ही में शामिल हुई एचसीएल टेक्नोलोजिज के मार्केट कैप में इजाफा हुआ।

5 कंपनियों में से किसको कितना नुकसान

सप्ताह के दौरान HDFC Bank का मार्केट कैप 70,479.23 करोड़ रुपये घटकर 12,67,440.61 करोड़ रुपये रह गया। इसी तरह ITC का मार्केट कैप 46,481 करोड़ रुपये घटकर 5,56,583.44 करोड़ रुपये, SBI का 44,935.46 करोड़ रुपये घटकर 6,63,233.14 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 12,179.13 करोड़ रुपये घटकर 16,81,194.35 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मार्केट कैप 11,877.49 करोड़ रुपये की गिरावट के साथ 8,81,501.01 करोड़ रुपये पर आ गया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें