टॉप 10 कंपनियों में से 4 का M-cap ₹1 लाख करोड़ घटा, सरकारी बैंक को हुआ सबसे ज्यादा नुकसान

HDFC Bank का मार्केट कैप 15,425.09 करोड़ रुपये बढ़कर 12,02,699.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। मार्केट कैप 6,563.28 करोड़ रुपये बढ़कर 19,42,866.58 करोड़ रुपये हो गया

अपडेटेड May 10, 2026 पर 1:01 PM
Story continues below Advertisement
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 414.69 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़ गया।

बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 414.69 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि निफ्टी 178.6 अंक या 0.74 प्रतिशत के लाभ में रहा। सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल, एसबीआई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।

वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, ICICI Bank, बजाज फाइनेंस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मार्केट कैप में कुल 46,685.21 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। सप्ताह के दौरान SBI का मार्केट कैप 44,722.34 करोड़ रुपये घटकर 9,41,107.62 करोड़ रुपये रह गया।

इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 31,167.1 करोड़ रुपये घटकर 11,18,055.03 करोड़ रुपये, TCS का 28,456.26 करोड़ रुपये घटकर 8,66,477.69 करोड़ रुपये और L&T का 5,371.84 करोड़ रुपये घटकर 5,46,621.21 करोड़ रुपये पर आ गया।


बाकी 6 कंपनियों को कितना फायदा

रुख के उलट HDFC Bank का मार्केट कैप 15,425.09 करोड़ रुपये बढ़कर 12,02,699.26 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 11,486.89 करोड़ रुपये बढ़कर 5,94,610.02 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 8,763.97 करोड़ रुपये बढ़कर 5,37,562.98 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 6,563.28 करोड़ रुपये बढ़कर 19,42,866.58 करोड़ रुपये, LIC का 2,751.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,07,549.44 करोड़ रुपये, ICICI Bank का 1,694.61 करोड़ रुपये बढ़कर 9,06,675.39 करोड़ रुपये हो गया।

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, SBI, ICICI Bank, TCS, बजाज फाइनेंस, L&T, हिंदुस्तान यूनिलीवर और LIC का स्थान रहा।

नहीं थम रही FPI की सेलिंग, भारतीय शेयरों से मई में अब तक निकाले ₹14231 करोड़; क्यों हैं सेलर

नए सप्ताह में 11 मई को NSE SME पर Value 360 Communications की लिस्टिंग होने वाली है। 12 मई को BSE SME पर Recode Studios के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 15 मई को Bagmane Prime Office REIT (रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट ट्रस्ट) NSE और BSE पर लिस्ट हो सकती है। इसी दिन Simca Advertising के शेयर NSE SME पर लिस्ट होंगे।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।