बीते सप्ताह सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 4 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में कुल मिलाकर 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। इस दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ा। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 414.69 अंक या 0.53 प्रतिशत चढ़ गया, जबकि निफ्टी 178.6 अंक या 0.74 प्रतिशत के लाभ में रहा। सप्ताह के दौरान भारती एयरटेल, एसबीआई, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के बाजार पूंजीकरण में गिरावट दर्ज की गई।
