टॉप 10 कंपनियों में से 9 का M-Cap ₹2.15 लाख करोड़ बढ़ा, किसे हुआ सबसे ज्यादा फायदा?

सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। मार्केट कैप 22,464.02 करोड़ रुपये बढ़कर 17,71,882.96 करोड़ रुपये हो गया। रुख के उलट TCS का मार्केट कैप 12,699.49 करोड़ रुपये घट गया

अपडेटेड Jun 21, 2026 पर 1:29 PM
सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 1,274.95 अंक या 1.68 प्रतिशत चढ़ा।

सेंसेक्स की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूएबल कंपनियों में से 9 के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह कुल मिलाकर 2.15 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई। केवल एक कंपनी TCS का मार्केट कैप घटा। इस दौरान भारती एयरटेल सबसे अधिक लाभ में रही। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 1,274.95 अंक या 1.68 प्रतिशत चढ़ा। इस बीच भारती एयरटेल का मार्केट कैप 52,432.67 करोड़ रुपये बढ़कर 11,62,963.30 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप 51,675.23 करोड़ रुपये बढ़कर 5,56,726.30 करोड़ रुपये रहा।

इसी तरह बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 26,553.71 करोड़ रुपये बढ़कर 5,98,501.25 करोड़ रुपये, रिलायंस इंडस्ट्रीज का 22,464.02 करोड़ रुपये बढ़कर 17,71,882.96 करोड़ रुपये, लार्सन एंड टुब्रो (L&T) का 21,929.12 करोड़ रुपये बढ़कर 5,79,126.95 करोड़ रुपये, भारतीय स्टेट बैंक (SBI) का मार्केट कैप 16,753.57 करोड़ रुपये बढ़कर 9,55,415.07 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

HDFC Bank का मार्केट कैप 11,948.72 करोड़ रुपये बढ़कर 12,01,263.14 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 6,661.10 करोड़ रुपये बढ़कर 5,15,946.75 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मार्केट कैप 4,724.22 करोड़ रुपये बढ़कर 9,66,021.99 करोड़ रुपये हो गया।


TCS को कितना नुकसान

रुख के उलट टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का मार्केट कैप 12,699.49 करोड़ रुपये घटकर 7,69,350.13 करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। इसके बाद क्रमशः HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, भारतीय स्टेट बैंक, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, बजाज फाइनेंस, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय जीवन बीमा निगम और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

24500 की ओर बढ़ने के लिए Nifty का 24200 के ऊपर टिकना जरूरी, नए हफ्ते में ये शेयर करा सकते हैं कमाई

नए सप्ताह में 24 जून को NSE SME पर Clay Craft की लिस्टिंग होने वाली है। इसी दिन BSE SME पर Diksha Polymers, Leapfrog Engineering और Liotech Industries के शेयर अपनी शुरुआत कर सकते हैं। इसके बाद 25 जून को BSE SME पर Riyaasat Lifestyle के लिस्ट होने की उम्मीद है। इसी दिन NSE SME पर Avience Biomedicals की लिस्टिंग हो सकती है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।