टॉप 10 कंपनियों में से 7 का M-Cap ₹1.54 लाख करोड़ घटा, कौन रहा सबसे ज्यादा नुकसान में?

रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की टॉप 10 कंपनियों की सूची में पहले स्थान पर कायम रही। हालांकि बीते सप्ताह इसका बाजार पूंजीकरण 46,078.30 करोड़ रुपये घटकर 17,87,039.40 करोड़ रुपये रह गया। रुख के उलट लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 20,608.43 करोड़ रुपये बढ़ गया

अपडेटेड May 31, 2026 पर 11:27 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
बीते सप्ताह सेंसेक्स कुल 639.61 अंक या 0.84 प्रतिशत नीचे आया।

बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट से देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर 1.54 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 639.61 अंक या 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 171.55 अंक या 0.72 प्रतिशत नीचे आ गया।

बाजार में कमजोरी के इस रुख के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर के मार्केट कैप में गिरावट दर्ज की गई। वहीं, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), लार्सन एंड टुब्रो (L&T) और भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) का मार्केट कैप बढ़ गया।

7 कंपनियों में से किसे कितना नुकसान


पिछले सप्ताह रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप 46,078.30 करोड़ रुपये घटकर 17,87,039.40 करोड़ रुपये रह गया। इस दौरान HDFC Bank का मार्केट कैप 33,333.06 करोड़ रुपये घटकर 11,46,641.84 लाख करोड़ रुपये पर आ गया। इसी तरह भारती एयरटेल का मार्केट कैप 25,408.96 करोड़ रुपये कम होकर 11,14,886.53 करोड़ रुपये, TCS का 22,920.58 करोड़ रुपये घटकर 8,15,480.75 करोड़ रुपये, हिंदुस्तान यूनिलीवर का 13,169.46 करोड़ रुपये घटकर 5,04,210.54 करोड़ रुपये, बजाज फाइनेंस का 7,253.24 करोड़ रुपये घटकर 5,63,262.33 करोड़ रुपये और ICICI Bank का मार्केट कैप 6,311.41 करोड़ रुपये कम होकर 9,00,589.91 करोड़ रुपये रह गया।

बाकी 3 कंपनियों को कितना फायदा

इस रुख के उलट लार्सन एंड टुब्रो का मार्केट कैप 20,608.43 करोड़ रुपये बढ़कर 5,60,836.64 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इसी तरह SBI का मार्केट कैप 13,753.62 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 8,89,831.54 रुपये और LIC का 6,040.37 करोड़ रुपये बढ़कर 5,20,484.06 करोड़ रुपये हो गया। उतार-चढ़ाव के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज देश की टॉप 10 कंपनियों की लिस्ट में पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: HDFC Bank, भारती एयरटेल, ICICI Bank, SBI, TCS, बजाज फाइनेंस, L&T, LIC और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा।

5 छोटे टुकड़ों में टूटने वाला है एडटेक कंपनी का शेयर, 12 जून रिकॉर्ड डेट; 5 साल में दिया 11480% रिटर्न

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।