5 छोटे टुकड़ों में टूटने वाला है एडटेक कंपनी का शेयर, 12 जून रिकॉर्ड डेट; 5 साल में दिया 11480% रिटर्न

Stock Split: स्टॉक स्प्लिट की घोषणा मार्च 2026 में हुई थी। कंपनी पहली बार ऐसा कर रही है। कंपनी का शेयर एक साल में निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर चुका है। मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 56.6 प्रतिशत बढ़कर 8.44 करोड़ रुपये रहा

अपडेटेड May 31, 2026 पर 10:17 AM
Story continues below Advertisement
Mobavenue AI Tech एक ग्लोबल AI-पावर्ड AdTech और कंज्यूमर ग्रोथ कंपनी है।

Mobavenue AI Tech Ltd स्टॉक स्प्लिट करने जा रही है। इसके तहत कंपनी का 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक शेयर 2 रुपये फेस वैल्यू वाले 5 शेयरों में टूट जाएगा। रिकॉर्ड डेट 12 जून 2026 है। इस तारीख तक जिन लोगों के नाम शेयरों के लाभार्थी मालिकों के तौर पर रजिस्टर ऑफ मेंबर्स ऑफ द कंपनी या डिपॉजिटरीज के रिकॉर्ड्स में होंगे, उनके शेयर स्प्लिट हो जाएंगे।

Mobavenue AI Tech एक ग्लोबल AI-पावर्ड AdTech और कंज्यूमर ग्रोथ कंपनी है। यह कारोबारों, एंटरप्राइजेज, पब्लिशर्स और बड़ी ग्लोबल एजेंसियों को कंज्यूमर्स से जुड़ने और पूरी कस्टमर जर्नी के दौरान मापे जा सकने वाले परिणाम हासिल करने में मदद करती है। यह कंपनी ई-कॉमर्स, BFSI (बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं और बीमा), फिनटेक, ट्रैवल, OTT, गेमिंग, हेल्थकेयर और रिटेल जैसे क्षेत्रों में 150 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ काम करती है।

स्टॉक स्प्लिट की घोषणा मार्च 2026 में हुई थी। कंपनी पहली बार ऐसा कर रही है। Mobavenue AI Tech के शेयर की कीमत वर्तमान में BSE पर 1303.20 रुपये है। कंपनी का मार्केट कैप 2000 करोड़ रुपये से ज्यादा है।


Mobavenue AI Tech से 2 साल में 1280 प्रतिशत से ज्यादा रिटर्न

शेयर का BSE पर 52 सप्ताह का एडजस्टेड हाई 1,500 रुपये और एडजस्टेड लो 645 रुपये है। शेयर 2 सप्ताह में 17 प्रतिशत चढ़ा है। Mobavenue AI Tech एक साल में निवेशकों का पैसा लगभग डबल कर चुकी है। 2 साल का रिटर्न 1286 प्रतिशत और 5 साल का रिटर्न 11484 प्रतिशत है। कंपनी में मार्च 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 65.60 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

कंपनी की वित्तीय सेहत

कंपनी का जनवरी-मार्च 2026 तिमाही में शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 56.6 प्रतिशत बढ़कर 8.44 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले यह 5.39 करोड़ रुपये था। ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू करीब 42 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 62.62 करोड़ रुपये हो गया। मार्च 2025 तिमाही में यह 44.13 करोड़ रुपये था। मार्च 2026 तिमाही में EBITDA एक साल पहले से 67.5 प्रतिशत बढ़कर 13.34 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 320 बेसिस पॉइंट्स बढ़कर 21.3 प्रतिशत हो गया।

पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान शुद्ध मुनाफा 29.35 करोड़ रुपये, ऑपरेशंस से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 218.48 करोड़ रुपये, EBITDA 45.37 करोड़ रुपये और EBITDA मार्जिन 20.8 प्रतिशत दर्ज किया गया।

Ashok Leyland देख सकता है 21% तक का उछाल, मोतीलाल ओसवाल ने दी खरीदने की सलाह

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।