बीते सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में आई गिरावट से देश की टॉप 10 मोस्ट वैल्यूड कंपनियों में से 7 के बाजार पूंजीकरण में कुल मिलाकर 1.54 लाख करोड़ रुपये से अधिक की गिरावट आई। इस दौरान सबसे ज्यादा नुकसान रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) को हुआ। सप्ताह के दौरान सेंसेक्स 639.61 अंक या 0.84 प्रतिशत और निफ्टी 171.55 अंक या 0.72 प्रतिशत नीचे आ गया।
