अमेरिकी शेयर बाजारों में जल्द ही दिन के साथ-साथ रात में भी ट्रेडिंग हो सकेगी। जी हां, दिसंबर से इन्हें रात में भी खुले रखने का प्लान है। ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के मुताबिक, नैस्डेक, NYSE Arca, 24X नेशनल एक्सचेंज और Cboe EDGX ने न्यूयॉर्क में रात 9 बजे से सुबह 4 बजे तक एक 'ओवरनाइट सेशन' एड करने की योजना बनाई है। यह इनके मौजूदा रेगुलर ट्रेडिंग घंटों और प्री व पोस्ट-मार्केट पीरियड्स के अलावा होगा। 6 दिसंबर से शुरू होने वाले इस बदलाव का मकसद विदेशी निवेशकों से बढ़ती मांग को पूरा करना और क्रिप्टो व प्रेडिक्शन मार्केट से मुकाबला करना है।
