ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18100 के करीब नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी आज थोड़ा बेहतर परफॉर्म कर रहा है। वीकली एक्सपायरी से एक दिन पहले निफ्टी में कॉल राइटर और बैंक निफ्टी में पुट राइटर्स का पलड़ा थोड़ा भारी दिख रहा है। निफ्टी में आज 18100, 18200 और 18300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं। जबकि 18100, 18000, 17900 के स्तरों पर सबेसे ज्यादा पुल राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो 41300, 41500 और 42000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। जबकि 41400, 41300 और 41000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।
वायदा से जोरदार कमाई कराने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े। उन्होंने निफ्टी और बैंक निफ्टी अपनी राय दी। फ्यूचर एंड ऑप्शन में अपने शानदार कॉल के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय
राजेश ने कहा कि मार्केट सेट अप पॉजिटिव नजर आ रहा है। आज निफ्टी में सेकंड हाफ इटरेस्टिंग नजर आ सकता है। जिस तरह से डेटा दिख रहे हैं इससे लगता है कि सेकंड हाफ में एक अच्छा अपमूव बनता हुआ दिखाई दे सकता है। इसमें तेजी का इंडेक्स लेंगे। निफ्टी फ्यूचर में 18070 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग ट्रेड लिया जा सकता है। इसमें 18250 से 18280 के स्तर के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
बैंक निफ्टी पर बात करते हुए राजेश ने कहा कि इसमें सेट अप अच्छा नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी में भी खरीदारी की जानी चाहिए। इसमें 41442 के आस-पास डिप मिलने पर खरीदारी की जा सकती है। इसमें 41180 के स्टॉपलॉस के साथ 41800 के लक्ष्य के लिए खरीदारी की जा सकती है।
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के शानदार कॉल्स
Jubilant Food Nov Fut : खरीदें - 628 रुपये, लक्ष्य - 645 से 650 रुपये, स्टॉपलॉस - 618 रुपये
Sun Pharma Nov Fut : खरीदें - 628 रुपये, लक्ष्य - 645 से 650 रुपये, स्टॉपलॉस - 618 रुपये
Canara Bank Nov Fut : खरीदें - 294 रुपये, लक्ष्य - 308 से 315 रुपये, स्टॉपलॉस - 286 रुपये
सस्ता ऑप्शन जो दिलायेगा तगड़ा मुनाफा: Coal India
राजेश ने आज सस्ता ऑप्शन बताने के लिए पीएसयू स्टॉक है। उन्होंने कहा कि इस स्टॉक के नवंबर सीरीज के कॉल में खरीदारी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें 250 के स्ट्राइक वाली कॉल 7.60 रुपये के स्तर पर खरीदें। उन्होंने कहा कि इसमें 11 से 12 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। इसमें 5 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाना चाहिए।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )