सिर्फ 2 दिनों में एक एक्सपर्ट ने दिया 8% का रिटर्न, जानें किन स्टॉक्स पर इन्होंने लगाया दांव

Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल ने Mazgaon Dock में 800 रुपये के लक्ष्य के लिए खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें 600 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Nov 02, 2022 पर 11:58 AM
Story continues below Advertisement
Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा ने कहा कि Natco Pharma में 700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। उन्होंने कहा कि इस ट्रेड में 605 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    Khiladi No. 1: सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा, wavesstrategy.com के CEO आशीष क्याल और Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल के बीच मुकाबला होगा। पूरे कारोबारी हफ्ते ये तीनों एक्सपर्ट्स अपनी कॉल्स देंगे। हर दिन बाजार के हाल के हिसाब से तीनों एक्सपर्ट्स अपने कॉल्स देते हैं जिसमें खरीदारी और बिकवाली दोनों तरह की राय होती है। हफ्ता पूरा होने के बाद पता चलेगा कि इस हफ्ते का विजेता कौना है। इस खिलाड़ी नंबर के खेल में कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से दांव लगाकर आप पैसा बना सकते हैं।

    KHILADI TOP TRADES DAY-2

    दूसरे दिन का नीरव छेड़ा का टॉप ट्रेड Tech Mahindra रहा जिसने 2.7% का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन का आशीष क्याल का टॉप ट्रेड Jindal Stainless रहा जिसने 1.6% का रिटर्न दिया


    दूसरे दिन का रत्नेश गोयल का टॉप ट्रेड Torrent Pharma रहा जिसने 0.7% का रिटर्न दिया

    KHILADI DAY-2 RETURN

    दूसरे दिन की समाप्ति पर नीरव छेड़ा के सुझाये स्टॉक्स ने 2% का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की समाप्ति पर आशीष क्याल के सुझाये स्टॉक्स ने 8% का रिटर्न दिया

    दूसरे दिन की समाप्ति पर रत्नेश गोयल के सुझाये स्टॉक्स ने 2.8% का रिटर्न दिया

    SUN PHARMA का शेयर नतीजों के बाद 2% से ज्यादा उछला, 7 टॉप ब्रोकरेजेज में से ज्यादातर ने दी बुलिश रेटिंग

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए फायदा देने वाले स्टॉक्स

    Nirmal Bang Securities के नीरव छेड़ा का कमाईवाला स्टॉकः BUY Natco Pharma

    नीरव ने कहा कि इसमें 626 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 700 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 605 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    wavesstrategy.com के CEO आशीष क्याल का कमाईवाला शेयरः BUY Cochin Shipyard

    आशीष ने इस स्टॉक में 568 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 548 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 621 के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    Arihant Capital Markets के रत्नेश गोयल का कमाईवाला स्टॉकः BUY Mazagaon Dock

    रत्नेश ने कहा कि इस स्टॉक में खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 800 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 600 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।