Get App

फेड के फैसले के पहले बाजार में कंसोलिडेशन, राजेश पालवीय ने कहा निफ्टी और बैंक निफ्टी में गिरावट पर बना सकते हैं लॉन्ग

बैंकिंग इंडेक्स निफ्टी बैंक में 41300, 41500 और 42000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। जबकि सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41400, 41300 और 41000 के स्तरों पर एक्टिव दिखाई दे रहे हैं

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Nov 02, 2022 पर 1:24 PM
फेड के फैसले के पहले बाजार में कंसोलिडेशन, राजेश पालवीय ने कहा निफ्टी और बैंक निफ्टी में गिरावट पर बना सकते हैं लॉन्ग
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने आज निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों इंडेक्स में डिप पर खरीदारी करने की सलाह दी है। उनका कहना है कि दोनों इंडेक्स का सेट अप अच्छा लग रहा है

ब्याज दरों पर फेडरल रिजर्व के फैसले से पहले बाजार में कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी 18100 के करीब नजर आ रहा है। बैंक निफ्टी आज थोड़ा बेहतर परफॉर्म कर रहा है। वीकली एक्सपायरी से एक दिन पहले निफ्टी में कॉल राइटर और बैंक निफ्टी में पुट राइटर्स का पलड़ा थोड़ा भारी दिख रहा है। निफ्टी में आज 18100, 18200 और 18300 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आ रहे हैं। जबकि 18100, 18000, 17900 के स्तरों पर सबेसे ज्यादा पुल राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। बैंकिंग इंडेक्स की बात करें तो 41300, 41500 और 42000 के स्तर पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं। जबकि 41400, 41300 और 41000 के स्तरों पर सबसे ज्यादा पुट राइटर्स एक्टिव दिखाई दे रहे हैं।

वायदा से जोरदार कमाई कराने के लिए सीएनबीसी-आवाज़ के साथ एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय जुड़े। उन्होंने निफ्टी और बैंक निफ्टी अपनी राय दी। फ्यूचर एंड ऑप्शन में अपने शानदार कॉल के साथ एक सस्ता ऑप्शन भी बताया।

एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर राय

राजेश ने कहा कि मार्केट सेट अप पॉजिटिव नजर आ रहा है। आज निफ्टी में सेकंड हाफ इटरेस्टिंग नजर आ सकता है। जिस तरह से डेटा दिख रहे हैं इससे लगता है कि सेकंड हाफ में एक अच्छा अपमूव बनता हुआ दिखाई दे सकता है। इसमें तेजी का इंडेक्स लेंगे। निफ्टी फ्यूचर में 18070 के स्टॉपलॉस के साथ लॉन्ग ट्रेड लिया जा सकता है। इसमें 18250 से 18280 के स्तर के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें