फेड की बैठक से पहले बाजार में कंसोलिडेशन, कमाई के लिए राजेश पालवीय से जानें निफ्टी, बैंक निफ्टी पर राय और फ्यूचर्स एंड ऑप्शन कॉल्स

निफ्टी में आज दोपहर 12 बजे के दौरान सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17700,17600 और 17500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 1:23 PM
एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय ने कहा कि बैंक निफ्टी में 40500 और 40600 के सपोर्ट स्तर नहीं टूटते हैं तो इसमें वापस से खरीदारी करने के अवसर बनेंगे
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में शुरुआत से ही रिकवरी का मूड है। निफ्टी 17600 के ऊपर टिकने में कामयाब रहा है। आज भी बैंक निफ्टी आउटपरफॉर्म कर रहा है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज के हमारे एक्सपर्ट एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय हैं। राजेश ने आज इंडेक्स पर अपनी राय हमारे साथ साझा की। इसके अलावा उन्होंने अपने दो बाय और एक सेल कॉल दिया और एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

    NIFTY में राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17800, 17900 और 18000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये


    आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17700,17600 और 17500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 41400, 41500 और 41600 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 41100, 41000 और 40900 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

    बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय की निफ्टी और बैंक निफ्टी पर निवेश राय

    राजेश पालवीय ने बाजार पर राय देते हुए कहा कि फेड की बैठक के चलते बाजार में सतर्क रवैया अपनाया जा रहा है। इसलिए निफ्टी हायर एन्ड पर टिक नहीं पा रहा है। इसमें उच्च स्तरों पर मुनाफावसूली देखने को मिल रही है। फिर भी निफ्टी में ओवऑल स्ट्रक्चर पॉजिटिव बना हुआ है। निफ्टी अब 17550 का स्तर एक सपोर्ट लेवल के रूप में काम करता हुआ दिखाई देगा।

    शेयर बाजार के कमाई वाले खेल में दो एक्सपर्ट्स ने 2 दिनों में कमाया 7% रिटर्न, आज इन्होंने कहां लगाया दांव

    वहीं बैंक निफ्टी में 40500 और 40600 का लेवल सपोर्ट स्तर के रूप में दिख रहा है। अगर ये लेवल नहीं टूटते हैं तो इसमें वापस से खरीदारी करने के अवसर बनेंगे। वहीं जिन सेक्टर्स में अच्छा ट्रैक्शन दिख रहा है उन सेक्टर्स के स्टॉक्स पर हमारा नजरिया बुलिश बना हुआ है।

    एक्सिस सिक्योरिटीज के राजेश पालवीय के शानदार कॉल्स

    Cummins Sep Fut : खरीदें - 1250 रुपये, लक्ष्य - 1290 रुपये से 1320 रुपये, स्टॉपलॉस - 1225 रुपये

    HUL Sep Fut : खरीदें - 2628 रुपये, लक्ष्य - 2670 रुपये से 2690 रुपये, स्टॉपलॉस - 2610 रुपये

    Divis Lab Sep Fut : बेचें - 3592 रुपये, लक्ष्य - 3540 रुपये से 3520 रुपये, स्टॉपलॉस - 3640 रुपये

    सस्ता ऑप्शन दिलाएगा तगड़ा मुनाफाः Jubilant Food

    राजेश पालवीय ने कहा कि आज सस्ते ऑप्शन के उन्होंने फूड इंडस्ट्री का दिग्गज स्टॉक चुना है। राजेश ने कहा कि इस स्टॉक की सितंबर सीरीज की 640 के स्ट्राइक की कॉल 15 रुपये के आस-पास खरीदने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि इसमें जल्द ही 22 से 26 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 8 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।