सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े गेम शो खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते हमारे साथNirmal Bang के विकास सालुंखे, Arihant Capital के रत्नेश रोयल और EQUINOX Research के पंकज रांदड़ मुकाबला कर रहे हैं। इस मुकाबले में कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप चाहें तो पैसा बना सकते हैं।
दूसरे दिन की समाप्ति पर विकास सालुंखे के सुझाये स्टॉक्स ने 0.07% का निगेटिव रिटर्न दिया
दूसरे दिन की समाप्ति पर पंकज रांदड़के सुझाये स्टॉक्स ने 6.9% का रिटर्न दिया
एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY STERLING & WILSON
विकास ने कहा कि इसमें 316 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 342 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 305 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Arihant Capital के रत्नेश रोयल का कमाईवाला शेयरः BUY RHI Magnesita
रत्नेश ने इस स्टॉक में 694 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 630 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 800 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
EQUINOX Research के पंकज रांदड़ का कमाईवाला स्टॉकः BUY L&T Tech Services
पंकज ने कहा कि इस स्टॉक में 3486 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 3630 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 3438 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।
Nirmal Bang के विकास सालुंखे का कमाईवाला स्टॉकः BUY City Union Bank
विकास ने कहा कि इसमें 189 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 208 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 184 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।
Arihant Capital के रत्नेश रोयल का कमाईवाला शेयरः BUY Easy Trip
रत्नेश ने इस स्टॉक में 428 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 400 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 500 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।
डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।
ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।
इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।