Hot Stocks: Vesuvius India, सीजी पावर, कोचीन शिपयार्ड में 2-3 हफ्तों में मिलेगा डबल डिजिट रिटर्न, जानिये कैसे

Cochin Shipyard के स्टॉक में वीकली चार्ट पर एक प्राइमरी ट्रेंड-लाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है और इसमें मजबूत वॉल्यूम के साथ बुलिश फ्लैग फॉर्मेशन का ब्रेकआउट भी बना है

अपडेटेड Sep 21, 2022 पर 11:33 AM
CG Power का शेयर मजबूत वॉल्यूम के साथ 1 महीने के कंसॉलिडेशन से बाहर आ रहा है और काउंटर का ओवरऑल स्ट्रक्चर बहुत ही आकर्षक है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    अमेरिकी फेडरल रेट के फैसले के इंतजार में आज भारतीय बाजार सपाट खुले। ब्याज दरों पर अमेरिकी फेड के फैसले से पहले ग्लोबल बाजार नर्वस है। वहीं भारतीय बाजार वेट एंड वॉच मोड में नजर आ रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी फ्लैट कारोबार करते दिख रहे हैं। लेकिन मिडकैप हरे निशान में कारोबार कर रहा है। जबकि मेटल, एनर्जी, बैंक शेयर दबाव बना रहे हैं।

    Swastika Investmart के प्रवेश गौड़ ने अगले 2-3 हफ्तों के लिए इन स्टॉक्स पर दांव लगाने की सलाह दी जिसमें जोरदार मुनाफा कमाने को मिल सकता है।

    Vesuvius India: Buy | LTP: Rs 1,598 | Stop-Loss: Rs 1,420 | Target: Rs 1,934 | Return: 21 percent


    प्रवेश गौड़ ने कहा कि काउंटर एक क्लासिकल अपट्रेंड में है। अब अपने अपट्रेंड को फिर से शुरू करने के लिए असेंडिंग ट्रायएंगल फॉर्मेशन से ब्रेकआउट दिखा रहा है। ये ब्रेकआउट इसमें बढ़ते वॉल्यूम के साथ मेल खा रहा है। ये स्टॉक ब्रेकआउट स्तर से ऊपर बना रह सकता है।

    यह मोमेंटम इंडिकेटर्स में पॉजिटिविटी के साथ अपने सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं गिरावट आने पर इसमें 1,420 रुपये का स्तर एक मजबूत सपोर्ट स्तर के रूप में काम करेगा।

    CG Power and Industrial Solutions: Buy | LTP: Rs 254 | Stop-Loss: Rs 223 | Target: Rs 304 | Return: 20 percent

    प्रवेश का कहना है कि काउंटर मजबूत वॉल्यूम के साथ 1 महीने के कंसॉलिडेशन से बाहर आ रहा है। काउंटर का ओवरऑल स्ट्रक्चर बहुत ही आकर्षक है और हम निकट अवधि में इसमें 280-300 रुपये के स्तर की उम्मीद कर सकते हैं।

    वहीं इसमें गिरावट आने पर 223 रुपये के स्तर पर एक मजबूत सपोर्ट मिलेगा। जबकि 9 और 20-डीएमए एक मजबूत सपोर्ट लेवल के रूप में काम करेंगे।

    इसमें अधिकांश मोमेंटम इंडिकेटर्स सकारात्मक दिख रहे हैं। हालांकि उनमें से कुछ थोड़े ओवरबॉट जोन में हैं।

    रिलायंस और एसबीआई पर JEFFERIES की बुलिश राय, जानिये दोनों हैवीवेट स्टॉक्स के लिए टारगेट प्राइस

    Cochin Shipyard: Buy | LTP: Rs 418 | Stop-Loss: Rs 375 | Target: Rs 504 | Return: 20 percent

    काउंटर में वीकली चार्ट पर एक प्राइमरी ट्रेंड-लाइन ब्रेकआउट देखने को मिला है। जिसमें मजबूत वॉल्यूम के साथ बुलिश फ्लैग फॉर्मेशन का ब्रेकआउट बना है।

    शेयर अपने अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। ऊपर की तरफ इसमें 440 रुपये तत्काल रेजिस्टेंस जोन है। इससे ऊपर जाने पर ये शॉर्ट टर्म में 504 रुपये के स्तर की ओर बढ़ सकता है। वहीं नीचे गिरने पर यदि यह 400 रुपये के लेवल को ब्रेक करता है तो इसमें 375 रुपये का लेवल काफी अहम होगा।

    (डिस्क्लेमरः  Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।