बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, इन 4 शेयर्स में निवेश करने से बदलेगी आपकी किस्मत

Vedanta पर मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन लेने की राय दी। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 275 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छी कमाई हो सकती है। इस पुट में 11.30 रुपये के लेवल पर खरीदारी करें। इसमें कुछ ही दिनों में 19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। मानस जायसवाल ने इसमें 6 रुपये के स्तर पर स्टॉपलॉस लगाने की राय भी दी

अपडेटेड Feb 28, 2023 पर 11:03 AM
Story continues below Advertisement
Aster DM पर 260 रुपये के लक्ष्य के लिए Prudent Broking के प्रदीप होतचंदानी ने 222 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ खरीदारी करने की सलाह दी है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    बाजार में लगातार 7 दिनों की गिरावट के बाद कंसोलिडेशन का मूड नजर आ रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी सपाट कारोबार कर रहे हैं। लेकिन मिडकैप में थोड़ी खरीदारी दिख रही है। ऑटो शेयरों में फरवरी के बिक्री आंकड़ों से पहले रफ्तार दिख रही है। निफ्टी ऑटो इंडेक्स करीब 1% चढ़कर कारोबार करता नजर आया। वहीं IT और रियलिटी में भी खरीदारी देखने को मिली। लेकिन मेटल शेयरों पर दबाव दिख रहा है। इस बीच बाजार में कमाई के लिए आज मानस जायसवाल ने सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि प्रकाश गाबा ने एमएंडएम में आज सुपर स्टार स्टॉक बताया। इनके अलावा कविता जैन ने पोलीकैब पर दांव लगाया। शर्मिला जोशी ने भी ब्लू स्टार पर मिडकैप स्टॉक सुझाया।

    चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः Vedanta

    मानस जायसवाल ने Vedanta के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें मार्च के एक्सपायरी वाली 275 के स्ट्राइक वाली पुट खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 11.30 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 19 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 6 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः M&M Future


    प्रकाश गाबा ने M&M पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि M&M में 1288 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 1315 से 1320 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 1275 रुपये पर लगाएं।

    WIPRO और DR REDDY’S पर ब्रोकरेज हाउसेज से जानें किस रणनीति से होगी जोरदार कमाई

    चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः Polycab Future

    कविता जैन ने Polycab पर खरीदारी करने को कहा। उन्होंने कहा कि Polycab में 3029 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 3090/3130 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 2999 रुपये पर लगाएं।

    चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः Blue Star

    शर्मिला जोशी ने मिडकैप सेगमेंट से Blue Star का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि Blue Star के स्टॉक में मिड से लॉन्ग टर्म के नजरिये से 1446 रुपये के आस-पास खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। इसमें 1580 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

    (डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।