बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, एलएंडटी फाइनेंस, इंटरग्लोब एविएशन, जीएमआर एयरपोर्ट और IKIO लाइटिंग में शॉर्ट टर्म में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

L&T Finance Holdings के स्टॉक में शिल्पा राउत ने सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 175 के स्ट्राइक वाली कॉल 4 रुपये के स्तर पर खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 5.20/6.50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इसमें 2.2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए

अपडेटेड Jan 16, 2024 पर 10:48 AM
Story continues below Advertisement
IKIO Lighting पर नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से लंबी अवधि के लिए 326 रुपये के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी है

बाजार में लगातार चार दिनों की जोरदार तेजी के बाद आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है।, बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त नजर आ रही है। मिडकैप आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने इंटरग्लोब एविएशन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने इकियो लाइटिंग पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-

चार का चौका में आज का सस्ता ऑप्शनः L&T Finance Holdings

शिल्पा राउत ने L&T Finance Holdings के स्टॉक में सस्ता ऑप्शन सुझाया है। उन्होंने कहा कि इसमें जनवरी की एक्सपायरी वाली 175 के स्ट्राइक वाली कॉल खरीदने पर अच्छा रिटर्न मिल सकता है। इसमें 4 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 5.20/6.50 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं। साथ ही इसमें 2.2 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

चार का चौका में एफएंडओ सुपरस्टार स्टॉकः Interglobe Aviation Future


राजेश पालवीय ने Interglobe Aviation पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा कि Interglobe Aviation में 3123 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें फ्यूचर में 3180/3190 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 3095 रुपये पर लगाएं।

Stocks on Broker's Radar: एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस और पेटीएम पर ब्रोकरेज फर्मों ने लगाया दांव

चार का चौका में चार्ट का चमत्कार दिखाने वाला कॉलः GMR Airports

शिवांगी सरडा ने GMR Airports पर खरीदारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि GMR Airports में 85 रुपये के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 88/90 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं। इसमें स्टॉपलॉस 83 रुपये पर लगाएं।

चार का चौका में मिडकैप फंडा स्टॉकः IKIO Lighting

नरेंद्र सोलंकी ने मिडकैप सेगमेंट से IKIO Lighting का स्टॉक चुना है। उन्होंने कहा कि IKIO Lighting के स्टॉक में लॉन्ग टर्म के नजरिये से 326 रुपये के स्तर पर खरीदारी करनी चाहिए। इसमें बने रहने पर मध्यम से लंबी अवधि में 390 रुपये का लक्ष्य देखने को मिल सकता है।

(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )

 

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।