बाजार में लगातार चार दिनों की जोरदार तेजी के बाद आज कंसोलिडेशन का मूड देखने को मिल रहा है। निफ्टी फ्लैट कारोबार कर रहा है।, बैंक निफ्टी में हल्की बढ़त नजर आ रही है। मिडकैप आज आउटपरफॉर्म कर रहे हैं। ऐसे में बाजार में कमाई के लिए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के खास सेगमेंट चार का चौका में शिल्पा राउत ने एलएंडटी फाइनेंस होल्डिंग पर सस्ता ऑप्शन सुझाया। जबकि राजेश पालवीय ने इंटरग्लोब एविएशन पर एफएंडओ सुपर स्टार स्टॉक बताया। इसके अलावा शिवांगी सरडा ने चार्ट के चमत्कार के लिए जीएमआर एयरपोर्ट्स पर दांव लगाया। जबकि नरेंद्र सोलंकी ने इकियो लाइटिंग पर मिडकैप स्टॉक सुझाया। जानते हैं किस स्टॉक्स पर एक्सपर्ट्स ने कितना दिया टारगेट प्राइस-
