बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में कॉल राइटर्स का पलड़ा भारी है। निफ्टी में 17200 और बैंक निफ्टी में 3900 पर अच्छी कॉल राइटिंग दिख रही है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारी एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा हैं। शिवांगी ने बाजार पर अपनी राय दी। इसके साथ ही उन्होंने दमदार कॉल्स और एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।
NIFTY में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17300, 17400 और 17500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17200, 17100 और 17000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
NIFTY BANK में राइटर्स की रेंज
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 39000, 39100 और 39500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
आज दोपहर 12 बजे के दौरान बैंक निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 39000, 38800 और 38500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये
बता दें कि इंडेक्स या शेयर में ऑप्शन के तहत किसी स्ट्राइक पर कॉल या पुट ट्रेड लेने वाले ट्रेडर्स को राइटर्स कहते हैं।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा की बाजार पर राय
आज निफ्टी खुलने के बाद मिक्स्ड व्यू दिखा रहा है। इंडिया विक्स 19.5 के हायर जोन में इसलिए इस पर अभी भी दबाव नजर आ रहा है। इसकी वजह से बुल्स को कम्फर्ट नहीं मिल रहा है। निफ्टी आज दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है। निफ्टी 17000 से 17350 के दायरें में घूमता हुआ दिखाई दे सकता है। इसलिए आज निफ्टी में हमारी बाय ऑन डिक्लाइन की राय होगी।
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा के दमदार कॉल्स
Asian Paints Oct Fut : खरीदें-3363 रुपये, लक्ष्य- 3480 रुपये, स्टॉपलॉस-3280 रुपये
Tata Chemicals Oct Fut : खरीदें-1204 रुपये, लक्ष्य- 1250 रुपये, स्टॉपलॉस-1180 रुपये
आज का सस्ता ऑप्शन जो दिलायेगा तगड़ा मुनाफाः Deepak Nitrite
शिवांगी ने कहा आज कमाई के लिए सस्ता ऑप्शन उन्होंने केमिकल सेक्टर से चुना है। शिवांगी ने कहा कि दीपक नाइट्राइट की अक्टूबर के एक्सपायरी वाली कॉल पर दांव लगाया है। उन्होंने कहा कि 2250 के स्ट्राइक वाली कॉल 69 रुपये के स्तर पर खरीदें। इसमें 45 रुपये पर स्टॉपलॉस लगायें। इसमें 100 रुपये के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।
(डिस्क्लेमरः Moneycontrol.com पर दिए जाने वाले विचार और निवेश सलाह निवेश विशेषज्ञों के अपने निजी विचार और राय होते हैं। Moneycontrol यूजर्स को सलाह देता है कि वह कोई निवेश निर्णय लेने के पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह लें। )