Khiladi Number 1: पहले दिन ही एक एक्सपर्ट ने कमाया 8% रिटर्न, जानिये आज कहां लगाया दांव

खिलाड़ी नंबर 1 खेल में जानिये किन स्टॉक्स पर हैं खिलाड़ियों की नजर जहां जोरदार कमाई हो सकती है

अपडेटेड Oct 11, 2022 पर 12:42 PM
Story continues below Advertisement
मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने पहले दिन की समाप्ति पर 8% का रिटर्न दिया
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    सीएनबीसी-आवाज़ के शेयर बाजार के सबसे बड़े खेल खिलाड़ी No.1 में 3 खिलाड़ी मुकाबले के लिए तैयार हैं। इस हफ्ते इस खेल में प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी, कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत और आनंद राठी शेयर्स के मेहुल कोठारी हमारे साथ जुड़ गए हैं। इसमें कोई भी जीते लेकिन इनके सुझावों और अपनी सूझ-बूझ से आप पैसा बना सकते हैं।

    KHILADI TOP CALLS DAY-1

    पहले दिन की प्रशांत सावंत की टॉप कॉल SHREE RENUKA SUGAR रही जिसने 3.5% का रिटर्न दिया

    पहले दिन की प्रदीप होतचंदानी की टॉप कॉल CITY UNION BANK रही जिसने 2% का रिटर्न दिया


    पहले दिन की मेहुल कोठारी की टॉप कॉल JYOTHY LAB रही जिसने 4% का रिटर्न दिया

    KHILADI DAY-1 RETURN

    पहले दिन की समाप्ति पर प्रशांत सावंत के सुझाये स्टॉक्स ने 1.84% का रिटर्न दिया

    पहले दिन की समाप्ति पर प्रदीप होतचंदानी के सुझाये स्टॉक्स ने 0.49% का रिटर्न दिया

    पहले दिन की समाप्ति पर मेहुल कोठारी के सुझाये स्टॉक्स ने 8% का रिटर्न दिया

    एक्सपर्ट्स के आज के सुझाये हुए कमाई वाले स्टॉक्स

    कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY Poonawala Fincorp

    प्रशांत ने इस स्टॉक में 333 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 308 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 390 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    INFOSYS 13 अक्टूबर को शेयर बायबैक पर करेगी विचार, इस आईटी स्टॉक और कोटक बैंक पर जानें ब्रोकरेजेज की रणनीति

    प्रूडेंट ब्रोकिंग के प्रदीप होतचंदानी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Kalpataru Power

    प्रदीप ने कहा कि इसमें 448 के स्तर पर खरीदारी करें। इसमें 485 रुपये के लक्ष्य देखने को मिलेंगे। साथ ही इसमें 424 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं।

    आनंद राठी शेयर्स के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Tata Chemicals

    मेहुल ने कहा कि इस स्टॉक में 1198 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 1300 का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 1150 पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    कैटलिस्ट वेल्थ के प्रशांत सावंत का कमाईवाला शेयरः BUY IRCTC

    प्रशांत ने इस स्टॉक में 739 के स्तर पर खरीदारी करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि इसमें 710 रुपये पर स्टॉपलॉस लगाएं। इसमें 840 रुपये के लक्ष्य देखने को मिल सकते हैं।

    आनंद राठी शेयर्स के मेहुल कोठारी का कमाईवाला स्टॉकः BUY Aster DM

    मेहुल ने कहा कि इस स्टॉक में 261 के स्तर पर खरीदारी करने की राय दी। उन्होंने कहा इसमें 285 रुपये का स्तर देखने को मिल सकता है हालांकि इसमें 255 रुपये पर स्टॉपलॉस भी लगाना चाहिए।

    डिस्क्लेमरः खिलाड़ी No.1 शो में बताए गए शेयरों में Buy / Sell की राय एक्सपर्ट की अपनी राय है। CNBC-आवाज़ या मनीकंट्रोल इसकी जिम्मेदारी नहीं लेता है, कोई भी सौदा करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर ले लें।

    सीधा सौदा- ऐसे 20 स्टॉक्स जिसमें ट्रेड लेकर आप कर सकते हैं दमदार कमाई

    क्या हैं खेल के नियम

    ये शेयर मार्केट का रियल शो है इसमें रियल मनी का इस्तेमाल होगा। इस शो में तीन एनालिस्ट होंगे। हर एनालिस्ट खरीदने या बेचने की तीन-तीन कॉल्स देंगे। एक समय में 3 कॉल्स ही ओपन रहेंगी। एनालिस्ट दिन में दो बार अपनी कॉल्स बदल सकते हैं। उनकी कॉल्स पर Target और Stoploss में 3 पर 1 का रेश्यो होगा।

    इस गेम के तहत हर सोमवार को 11 बजे पहली बार कॉल्स दी जाएंगी। इसके अलावा मंगलवार से कभी भी कॉल्स दे सकते हैं। बाजार बंद होने के समय रिटर्न दिखाया जाएगा। शुक्रवार को 3.30 PM के बाद विनर की घोषणा की जायेगी। इस गेम में 10 से कम का शेयर नहीं लिया जाएगा और कैश सेगमेंट के शेयर में बिकवाली की कॉल नहीं दी जाएगी।

     

     

     

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।