Get App

बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड, शिवांगी सरडा से जानें निफ्टी पर राय और कमाई का सस्ता ऑप्शन कॉल

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में 17300, 17400 और 17500 के लेवल पर सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स एक्टिव नजर आये

Edited By: Sunil Guptaअपडेटेड Oct 11, 2022 पर 1:28 PM
बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड, शिवांगी सरडा से जानें निफ्टी पर राय और कमाई का सस्ता ऑप्शन कॉल
मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा ने कहा कि आज निफ्टी दायरे में कारोबार करता हुआ नजर आ रहा है लिहाजा इसमें डिक्लाइन आने पर लॉन्ग पोजीशन बनानी चाहिए

बाजार में आज कंसोलिडेशन का मूड दिख रहा है। निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों में कॉल राइटर्स का पलड़ा भारी है। निफ्टी में 17200 और बैंक निफ्टी में 3900 पर अच्छी कॉल राइटिंग दिख रही है। सीएनबीसी-आवाज़ के फ्यूचर एक्सप्रेस में आज की हमारी एक्सपर्ट मोतीलाल ओसवाल की शिवांगी सरडा हैं। शिवांगी ने बाजार पर अपनी राय दी। इसके साथ ही उन्होंने दमदार कॉल्स और एक सस्ता ऑप्शन भी सुझाया।

NIFTY में राइटर्स की रेंज

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा कॉल राइटर्स 17300, 17400 और 17500 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

आज दोपहर 12 बजे के दौरान निफ्टी में सबसे ज्यादा पुट राइटर्स 17200, 17100 और 17000 के लेवल पर एक्टिव नजर आये

सब समाचार

+ और भी पढ़ें