Get App

मंथली F&O एक्सपायरी के पहले निफ्टी में कंसोलीडेशन मुमकिन लेकिन इन 3 स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 16-20% रिटर्न

Nifty Bank index (41122.75) आउटपरफार्म कर रहा है। लेकिन ऊपर की तरफ इसको 41500-42000 के लाइफ टाइम हाई के करीब प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 27, 2022 पर 6:01 AM
मंथली F&O एक्सपायरी के पहले निफ्टी में कंसोलीडेशन मुमकिन लेकिन इन 3 स्टॉक्स में शॉर्ट टर्म में मिल सकता है 16-20% रिटर्न
F&O एक्सपायरी के पहले बाजार में हमें वोलैटिलिटी के बीच कुछ कंसोलीडेशन देखने को मिल सकता है। लेकिन बाजार में सेक्टर और स्टॉक विशेष एक्शन देखने को मिलेगा

Pravesh Gour, Swastika Investmart

200- डीएमए से मजबूत उछाल के बाद निफ्टी (25 अक्टूबर को निफ्टी 17656.35 पर क्लोज हुआ था) को 17800 के करीब रजिस्टेंस (प्रतिरोध) का सामना करना पड़ा। निफ्टी 25 अक्टूबर को 17656.35 के स्तर पर क्लोज हुआ था। निफ्टी के लिए 17500 पर मजबूत सपोर्ट दिख रहा है। ये इसका सपोर्ट लेवल भी है।

अक्टूबर में की मंथली एफएंडओ एक्सपायरी से पहले पुट बेस भी 17500 के आसपास दिख रहा है। अगर ये बेस नीचे खिसकता तो इस स्तर के नीचे, 17400-17300 अगला डिमांड जोन है। ऊपर की तरफ निफ्टी 17800 के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा है। अब 18000 पर इसके लिए अगली बाधा नजर आ रही है।

Nifty Bank index (41122.75) आउटपरफार्म कर रहा है। लेकिन ऊपर की तरफ इसको 41500-42000 के लाइफ टाइम हाई के करीब प्रतिरोध का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, नीचे की तरफ इसके लिए 40800-40500 पर सपोर्ट दिख रहा है। उसके बाद अगला सपोर्ट 40000-39700 पर है। अगर बैंक निफ्टी 42000 का स्तर पार कर लेता है तो फिर इसकी अगली मंजिल 42500-43000 होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें