Consumer Durables Stock: वोल्टास,क्रॉम्टन उन शेयरों में हैं, जिनमें आज दबाव सबसे कम है। दरअसल इस बार गर्मियां थोड़ी पहले आ गई हैं। मौसम विभाग का मानना है कि मार्च अब तक का सबसे गर्म महीना रह सकता है। ऐसे में कंज्यूमर ड्यूरेबल्स खासकर कूलिंग प्रोडक्ट की डिमांड बढ़ती नजर आ रही है। ब्रोकरेज फर्म ने सेक्टर पर जारी अपने रिसर्च रिपोर्ट में कहा है कि मार्च से कूलिंग प्रोडक्ट की मांग में बढ़ोतरी का अनुमान है। डिमांड को पूरा करने के लिए डीलर्स इन्वेंट्री को बढ़ा रहे हैं।
हालांकि Q3 के लिए कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के अपडेट पर नजर डालें तो डिमांड में सुस्ती आ रही है और वाटर सेगमेंट मांग मजबूत रहेगी। कंपनियों के मुताबिक सीजन से पहले कूलर की बिक्री जारी है। कंपनियां नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने की योजनाएं बना रही हैं। मांग को पूरा करने के लिए कंपनियां टियर-2 और टियर 3 में फोकस बढ़ रहा है। Q3 में सीजन से पहले क्रॉम्पटन ने सबसे ज्यादा एयर कूलर बेचे। वहीं वोल्टास के UCP सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ जारी रहने की उम्मीद है।
सेक्टर पर क्या है ब्रोकरेज की राय
ब्रोकरेज फर्म BNP PARIBAS का मनाना है कि मार्च से कलिंग प्रोडक्ट की मांग बढ़ेगी। डिमांड को पूरा करने के लिए डीलर्स इन्वेंट्री को बढ़ा रही हैं। हालांकि अभी तक नए AC मॉडल की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं दिखी। लेकिन आगे मांग के मुताबिक कंपनियां प्रोडक्ट की कीमतें तय करेगी। 2024 में कुल 1.35 करोड़ AC की बिक्री रही जबकि 2025 में 1.5-1.55 करोड़ AC की बिक्री संभव है।
हालांकि रेफ्रिजरेटर और वॉशिंग मशीन की मांग कमजोर रहने का अनुमान है। बीएनपी पारिबा के मुताबिक दक्षिण भारत में पंखो की मांग में ज्यादा बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। पंखों, कूलर मांग बढ़ेगी, सीजन में कीमतें भी बढ़ सकती हैं।
बता दें कि मौसम विभाग ने देश में हीटवेव की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि मार्च 2025 अब तक का सबसे गर्म महीना रह सकता है। मार्च में कुछ जगहों पर 40°C तक तापमान रहने का अनुमान है। IMD के मुताबिक पंजाब, हरियाणा, UP और दिल्ली सबसे ज्यादा गर्म होंगे। MP, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र में 5-6°C ज्यादा तापमान होगा। गुजरात और राजस्थान में सबसे ज्यादा तापमान की आशंका है
कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में BNP PARIBAS ने हैवेल्स, वोल्टास, WHIRLPOOL, क्रॉम्पटन और ORIENT इलेक्ट्रिक को अपने टॉप पिक्स में रखा है। ब्रोकरेज फर्म ने हैवेल्स के लिए 1950 रुपये प्रति शेयर का टारगेट दिया है जबकि वोल्टास के लिए 1580 रुपये, WHIRLPOOL के लिए 131 रुपये, क्रॉम्पटन के लिए 435 रुपये और ORIENT इलेक्ट्रिक के लिए 275 रुपये का टारगेट सेट किया है ।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।