Gold Price Today: सोना एक हफ्ते में ₹3160 तक हुआ सस्ता, चांदी को लगा ₹10000 का झटका

Gold Price Today: सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 2.1 प्रतिशत कमजोर हुआ है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी

अपडेटेड Sep 27, 2026 पर 7:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिल्ली में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 140100 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है।

देश में सोने की कीमत में वीकली बेसिस पर गिरावट आई है। अलग-अलग शहरों में एक सप्ताह में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 3160 रुपये तक ​लुढ़की है। वहीं 22 कैरेट गोल्ड 2900 रुपये तक सस्ता हुआ है। आज 27 सितंबर को राजधानी दिल्ली में सुबह के वक्त 24 कैरेट गोल्ड 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 152680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4,282.98 डॉलर प्रति औंस पर है। ​एक सप्ताह में सोने का वैश्विक भाव 2.1 प्रतिशत कमजोर हुआ है।

सोने और चांदी की देश के अंदर कीमतें डोमेस्टिक फैक्टर्स के साथ-साथ ग्लोबल फैक्टर्स से भी प्रभावित होती हैं। जेफरीज के ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस वुड का मानना है कि सोने का भाव बढ़कर 10,000 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच सकता है।

देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट


दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 152830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140100 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 139950 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 152680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 152730 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 140000 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 152680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 139950 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

शहर 22 कैरेट सोने का आज का भाव (₹) 24 कैरेट सोने का आज का भाव (₹)
दिल्ली 140100 152830
मुंबई 139950 152680
अहमदाबाद 140000 152730
चेन्नई 140000 152730
कोलकाता 139950 152680
हैदराबाद 139950 152680
जयपुर 140100 152830
भोपाल 140000 152730
लखनऊ 140100 152830
चंडीगढ़ 140100 152830

8th Pay Commission: खाते में आएंगे ₹18 लाख! वेतन आयोग की देरी से एरियर में बंपर इजाफा! जानें लेवल 6, 7 और 8 का पूरा कैलकुलेशन

चांदी की चाल

सोने की तरह चांदी भी वीकली बेसिस पर सस्ती हुई है। एक सप्ताह में भाव 10000 रुपये गिरा है। 27 सितंबर की सुबह चांदी की कीमत 245000 रुपये प्रति किलोग्राम है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 64.26 डॉलर प्रति औंस है। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी की कीमत 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। ​तब से अब तक यह लगभग 40 प्रतिशत टूट चुकी है।

 

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।