8th Pay Commission Arrears Calculation: 8वें वेतन आयोग को लेकर केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के बीच खूब हलचल है। आयोग इस समय फिटमेंट फैक्टर, वेतन पुनरीक्षण, भत्तों और पेंशन से जुड़े मुद्दों पर हितधारकों से लगातार बैठकें कर रहा है। चंडीगढ़, तमिलनाडु, पुडुचेरी और राजस्थान में चर्चा के बाद, आयोग की अगली बैठकें 7-8 अक्टूबर को बेंगलुरु और 22-23 अक्टूबर 2026 को मुंबई में आयोजित होने जा रही हैं।
कर्मचारियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण सवाल यह है कि नया वेतन आयोग कब से लागू होगा। 7वें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त हो चुका है। अगर 8वें वेतन आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाती हैं और अंतिम अमल में 20 से 24 महीने की देरी होती है, तो कर्मचारियों को एकमुश्त भारी-भरकम एरियर मिलेगा।
गणित के हिसाब से देखें तो पे-लेवल 8 के कर्मचारियों को 24 महीने की देरी पर लगभग ₹18 लाख (₹17.93 लाख) तक का एरियर मिल सकता है।
कब तक आएगी 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट?
नवंबर 2025 में तय नियमों के मुताबिक, आयोग को अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है, जो मई या जून 2027 के आसपास पूरा होता है। रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकार इसकी समीक्षा करेगी और फिर नए वेतन ढांचे का नोटिफिकेशन जारी करेगी। अगर प्रक्रिया में 20 से 24 महीने का समय लगता है, तो 1 जनवरी 2026 से प्रभावी तिथि मानकर कर्मचारियों को एरियर दिया जाएगा।
कैसे होता है एरियर का कैलकुलेशन?
एरियर की गणना मूल रूप से संशोधित बेसिक पे और मौजूदा बेसिक पे के अंतर को देरी के महीनों (20 या 24 महीने) से गुणा करके की जाती है।
फॉर्मूला: मासिक वृद्धि=मौजूदा बेसिक पे×फिटमेंट फैक्टर−मौजूदा बेसिक पे
कुल एरियर=मासिक वृद्धि×विलंब के महीने (20 या 24)
लेवल 6, 7 और 8 के लिए एरियर का पूरा कैलकुलेशन कार्ड
विभिन्न फिटमेंट फैक्टर 2.57 के आधार पर पे-लेवल 6, 7 और 8 के कर्मचारियों का अनुमानित एरियर इस प्रकार होगा:
HRA, DA और ट्रैवल अलाउंस (TA) का क्या होगा?
इस बात का ध्यान दें कि ऊपर दिए गए आंकड़े केवल मूल वेतन में वृद्धि पर आधारित एक सांकेतिक गणना हैं:
मकान किराया भत्ता (HRA): HRA बेसिक पे से जुड़ा होता है, इसलिए नया वेतन लागू होने पर HRA में भी बढ़ोतरी होगी।
महंगाई भत्ता (DA) और TA: ट्रांसपोर्ट अलाउंस (TA) महंगाई भत्ते (DA) से जुड़ा होता है, जो हर 6 महीने में अलग से रिवाइज होता है।
इसलिए कर्मचारियों का अंतिम टेक-होम एरियर इन सभी भत्तों को मिलाकर इससे भी अधिक हो सकता है। अंतिम एरियर की रकम 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों और सरकार के आधिकारिक फैसले पर निर्भर करेगी।