महाराष्ट्र में महायुति की जीत के साथ ही करेक्शन खत्म, बाजार अब सीधा ऑलटाइम हाई की तरफ भागेगा

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा कि अगर आज बाजार खुला होता तो निफ्टी 1000 अंक भाग गया होता। शुक्रवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी में 250 अंकों की तेजी तो आखिरी आधे घंटे में आई थी

अपडेटेड Nov 23, 2024 पर 2:20 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अनुज की राय है कि सोमवार को बाजार कम से कम 500 अंकों की बढ़त के साथ खुल सकता है। बाजार में अब करेक्शन खत्म हो गया है

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी जबरदस्त जीत हासिल करने के रास्ते पर है। अब तक आए रुझानों में महायुति ने महाराष्ट्र की सत्ता में बैठने के लिए बहुमत का आंकड़े 145 से भी अधिक 200 को आंकड़े को पार कर लिया है। हालांकि एनडीए गठबंधन को झारखंड में निराशा का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा कि अगर आज बाजार खुला होता तो निफ्टी 1000 अंक भाग गया होता।

महाराष्ट्र  में बीजेपी जबरदस्त जीत के बाद बाजार में जोरदार उछाल की उम्मीद

अनुज ने कल शुक्रवार को भी ये बात कही थी कि बाजार ने गुरुवार को एक खराब खबर के साथ बॉटम बनाया। अगर बाजार में अब तक आपने शॉर्ट में पैसा बनाया है को मुनाफा काट लीजिए क्योंकि अब बाजार आपको शॉर्ट में मौके नहीं देने वाला है। अगर आपने अपनी शॉर्ट पोजीशन बुक नहीं की तो बाजार आपकी दुर्गति कर देगा। यह बात सही साबित हो रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी जबरदस्त जीत के बाद सोमवार से बाजार में जोरदार उछाल की उम्मीद है।


उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार के बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी में 250 अंकों की तेजी तो आखिरी आधे घंटे में आई थी। बाजार को अक्सर हमसे ज्यादा पता रहता है। बाजार को हमेशा पता रहता है। वो तो एनालिस्ट हैं जो एनालिसिस में पीछे रह जाते हैं। जब मंदी चल रही थी तो वो भी बाजार को पता था कि मंदी क्यों हो रही है और जब गुरुवार और शुक्रवार के लोअर लेवल से तेजी आई तो वो भी बाजार को पता था कि इसकी वजह क्या है।

गिरावट से राहत के लिए रिस्क इंडेक्स इंडिया VIX को करें ट्रैक : शुभम अग्रवाल

अनुज ने आगे कहा कि बाजार में करेक्शन क्यूं आया था यह भी समझना जरूरी है। इसकी एक वजह दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजे रहे। कंपनियों की अर्निंग में गिरावट की वजह सरकारी कैपेक्स में गिरावट थी। लेकिन हरियाणा में बीजेपी गठबंधन और फिर महाराष्ट्र में महायुति की जीत से इस बात पर मुहर लग गई है। केंद्र में सरकार की स्थिति मजबूत है। ऐसे में अब बाजार में और रैली आएगी। साथ ही अगली तो तिमाहियों के नतीजों में भी मजबूती देखने को मिलेगी। अगली तो तिमाहियों में सरकारी कैपेक्स फिर से जोर पकड़ता दिखेगा।

 बाजार अब सीधा ऑलटाइम हाई की तरफ बढ़ता दिखेगा

अनुज की राय है कि सोमवार को बाजार कम से कम 500 अंकों की बढ़त के साथ खुल सकता है। बाजार में अब करेक्शन खत्म हो गया है। बाजार अब सीधा ऑलटाइम हाई की तरफ बढ़ता दिखेगा। सोमवार को बाजार 24400-24500 पर खुल सकता है। ध्यान रखें कि बुल मार्केट में जब भी करेक्शन खत्म होता है को बाजार 3 हफ्ते भी नहीं लगते वापस ऑलटाइम हाई लगाने में। इस साल के दिसंबर में ही निफ्टी हमें ऑलटाइम हाई लगाता दिख सकता है। साल 2024 को हम वापस ऑलटाइम हाई पर समाप्त करेंगे। इस मार्केट में शॉर्ट करने की कोशिश मत करिए अब लॉन्ग रहिए।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।