Get App

महाराष्ट्र में महायुति की जीत के साथ ही करेक्शन खत्म, बाजार अब सीधा ऑलटाइम हाई की तरफ भागेगा

सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा कि अगर आज बाजार खुला होता तो निफ्टी 1000 अंक भाग गया होता। शुक्रवार को बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी में 250 अंकों की तेजी तो आखिरी आधे घंटे में आई थी

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 23, 2024 पर 2:20 PM
महाराष्ट्र में महायुति की जीत के साथ ही करेक्शन खत्म, बाजार अब सीधा ऑलटाइम हाई की तरफ भागेगा
अनुज की राय है कि सोमवार को बाजार कम से कम 500 अंकों की बढ़त के साथ खुल सकता है। बाजार में अब करेक्शन खत्म हो गया है

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी जबरदस्त जीत हासिल करने के रास्ते पर है। अब तक आए रुझानों में महायुति ने महाराष्ट्र की सत्ता में बैठने के लिए बहुमत का आंकड़े 145 से भी अधिक 200 को आंकड़े को पार कर लिया है। हालांकि एनडीए गठबंधन को झारखंड में निराशा का सामना करना पड़ा है। ऐसे में बाजार पर बात करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडीटर अनुज सिंघल ने कहा कि अगर आज बाजार खुला होता तो निफ्टी 1000 अंक भाग गया होता।

महाराष्ट्र  में बीजेपी जबरदस्त जीत के बाद बाजार में जोरदार उछाल की उम्मीद

अनुज ने कल शुक्रवार को भी ये बात कही थी कि बाजार ने गुरुवार को एक खराब खबर के साथ बॉटम बनाया। अगर बाजार में अब तक आपने शॉर्ट में पैसा बनाया है को मुनाफा काट लीजिए क्योंकि अब बाजार आपको शॉर्ट में मौके नहीं देने वाला है। अगर आपने अपनी शॉर्ट पोजीशन बुक नहीं की तो बाजार आपकी दुर्गति कर देगा। यह बात सही साबित हो रही है। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में बीजेपी जबरदस्त जीत के बाद सोमवार से बाजार में जोरदार उछाल की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि शुक्रवार के बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली थी। निफ्टी में 250 अंकों की तेजी तो आखिरी आधे घंटे में आई थी। बाजार को अक्सर हमसे ज्यादा पता रहता है। बाजार को हमेशा पता रहता है। वो तो एनालिस्ट हैं जो एनालिसिस में पीछे रह जाते हैं। जब मंदी चल रही थी तो वो भी बाजार को पता था कि मंदी क्यों हो रही है और जब गुरुवार और शुक्रवार के लोअर लेवल से तेजी आई तो वो भी बाजार को पता था कि इसकी वजह क्या है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें