अंतर्राष्ट्रीय ब्रोकरेज कंपनी गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि केबल और वायर सेगमेंट के लिए ग्रोथ ड्राइवर्स बरकरार हैं। हाल ही में देखा गया करेक्शन निवेशकों को इस सेक्टर में नई एंट्री का अवसर प्रदान कर रहा है। सी एंड डब्ल्यू सेगमेंट का आधा से अधिक रेवन्यू घरेलू बाजार से आता है। पावर, इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट कंस्ट्रक्शन में फंडामेंटल्स मजबूत बने हुए हैं। इसके अलावा निर्यात भी एक अवसर प्रदान करता है। भारतीय केबल और वायर कंपनियां लो बेस पर ट्रैक्शन हासिल कर रही हैं। गोल्डमैन सैक्स ने कहा कि ग्रोथ की संभावनाएं, रिटर्न प्रोफाइल, मध्यम अवधि के आउटलुक इसके प्रीमियम वैल्यूएशन को सपोर्ट करेंगे।
