ITC Share Price: दिग्गज एफएमसीजी कंपनी आईटीसी के शेयरों की आज जमकर खरीदारी हो रही है। इससे पहले यह जुलाई 2023 के रिकॉर्ड हाई लेवल से करीब 20 फीसदी फिसल चुका था लेकिन जब ब्रोकरेज फर्मों CLSA और HSBC ने इसकी रेटिंग अपग्रेड की तो आज निवेशक इसके शेयरों पर टूट पड़े। इसके चलते आईटीसी के शेयर इंट्रा-डे में BSE पर 8 फीसदी से अधिक उछल गए। मुनाफावसूली के चलते भाव में थोड़ी नरमी आई है लेकिन अभी भी यह काफी मजबूत स्थिति में है। दिन के आखिरी में BSE पर यह 4.49 फीसदी की बढ़त के साथ 422.40 रुपये पर बंद हुआ है। इंट्रा-डे में यह 439 रुपये पर पहुंचा था और पिछले साल 24 जुलाई 2023 को यह 499.60 रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर था।
