ITC के शेयरों में 6% की तगड़ी तेजी, BAT ने ₹17,500 करोड़ में बेची कंपनी की 3.5% हिस्सेदारी

ITC Block Deal: ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) ने आज 13 मार्च को शेयर बाजार खुलते ही आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) में अपनी करीब 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। इस हिस्सेदारी को एक ब्लॉक डील के जरिए 17,491 करोड़ रुपये में बेचा गया। BAT, आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरधारक है। इसने मंगलवार को आईटीसी के करीब 43.7 करोड़ शेयरों को 400 रुपये के औसत भाव पर बेचा

अपडेटेड Mar 13, 2024 पर 4:29 PM
Story continues below Advertisement
ITC Block Deal: BAT की हिस्सेदारी अब 29% से घटकर 25.5 फीसदी पर आ जाएगी

ITC Block Deal: ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) ने आज 13 मार्च को शेयर बाजार खुलते ही आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) में अपनी करीब 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी। इस हिस्सेदारी को एक ब्लॉक डील के जरिए 17,491 करोड़ रुपये में बेचा गया। BAT, आईटीसी की सबसे बड़ी शेयरधारक है। इसने मंगलवार को आईटीसी के करीब 43.7 करोड़ शेयरों को 400 रुपये के औसत भाव पर बेचा, जो इसके 404.45 रुपये के पिछले बंद भाव के मुकाबले करीब महज 0.01 फीसदी का डिस्काउंट है। इस ब्लॉक डील के बाद आईटीसी के शेयर दिन के कारोबार में करीब 7% तक बढ़ गए।

कारोबार के अंत में आईटीसी के शेयर 4.34% की तेजी के साथ 422 रुपये के भाव पर बंद हुए। BAT ने एक दिन पहले बताया था कि वह अपनी सब्सिडियरी कंपनी टोबैको मैन्युफैक्चरर्स (इंडिया) लिमिटेड के जरिए आईटीसी के करीब 43,68,51,457 शेयर बेचने का इरादा रखती है।

ITC में ये संस्थागतन निवेशक खरीद सकते हैं हिस्सेदारी

CNBC आवाज को सूत्रों ने बताया कि कैपिटल इंटरनेशनल या GIC सिंगापुर, आईटीसी में हिस्सेदारी खरीद सकता है। इसके अलावा, ICICI प्रूडेंशियल MF और आदित्य बिड़ला म्यूचुअल फंड जैसे घरेलू फंडों ने ब्लॉक डील में प्रमुख दिलचस्प दिखाई है। सूत्रों के अनुसार, लंबी अवधि वाले कुछ दूसरे बीमा फंडों ने भी कुछ रुचि दिखाई है।


BAT की घटी हिस्सेदारी

इस शेयर बिक्री के साथ ही ITC में BAT की हिस्सेदारी अब 29 फीसदी से घटकर 25.5 फीसदी पर आ जाएगी। BAT को अपनी हिस्सेदारी को और कम करने से पहले अब 180 दिनों तक इंतजार करना होगा।

BAT करीब 1900 के दशक की शुरुआत से ही किसी न किसी तरह से ITC में शेयरधारक रहा है और इस दौरान इसने कई शेयर कैपिटल से जुड़े कई बदलावों और नियामकीय प्रतिबंधों को देखा है। ITC सोमवार को CNBC-TV18 के डीलिंग रूम चैटर का भी हिस्सा थी, जहां यह बताया गया कि स्टॉक में जल्द ही एक बड़ी ब्लॉक डील होने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।