Get App

क्रॉम्पटन-बटरफ्लाई मर्जर: कंपनी के मुनाफे पर तुरंत नहीं दिखेगा असर, लंबी अवधि में होगा फायदा

इस विलय के लिए निर्धारित योजना के तहत गांधीमती बटर फ्लाई के शेयर धारकों को उनके प्रति 5 शेयर के बदले क्रांम्पटन ग्रीव्स के 22 इक्विटी शेयर मिलेंगे। इस शेयर बदला अनुपात के आधार पर देखें तो बटर फ्लाई गांधीमती की वैल्यू 2300 करोड़ रुपये होती हैजो कि पिछले साल फरवरी में अधिग्रहण के समय किए गए कंपनी के 2500 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन से कम है। वर्तमान में बटर फ्लाई गांधीमती में क्रॉम्प्टन की 75 फीसदी हिस्सेदारी है

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2023 पर 11:45 AM
क्रॉम्पटन-बटरफ्लाई मर्जर: कंपनी के मुनाफे पर तुरंत नहीं दिखेगा असर, लंबी अवधि में होगा फायदा
CLSA का कहना है कि इस विलय से कंपनी के मार्केट शेयर और मार्जिन दोनों में सुधार देखने को मिलेगा

Crompton-Butterfly merger:क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर के प्रबंधन ने 27 मार्च को हुई इन्वेस्टर्स कॉनकॉल में कहा है कि आय और लागत में तालमेल बैठाने, नए प्रोडक्ट विकसित करने और बाजार रणनीति को मजबूती देने के लिए क्रॉम्पटन ग्रीव्स कंज्यूमर इलेक्ट्रिकल्स और बटरफ्लाई गांधीमथी ने विलय करने का फैसला लिया है। हालांकि कंपनी प्रबंधन ये भी कहा है कि कंपनी के मुनाफे पर इस विलय को तुरंत कोई प्रभाव देखने को नहीं मिलेगा। लेकिन लंबी अवधि में ये विलय काफी फायदेमंद साबित होगा।

प्रबंधन को उम्मीद है कि वित्त वर्ष 2024 की चौथी तिमाही तक इस विलय के लिए नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) की अनिवार्य मंजूरी मिल जाएगी, जिसके बाद क्रॉम्पटन के अतिरिक्त शेयर एक्सचेंजों पर लिस्ट होंगे और इनमें ट्रेडिंग हो सकेगी। एनालिस्टों के मुताबिक कंपनी के शेयरों के ईपीएस पर इस विलय का पॉजिटिव असर वित्त वर्ष 2025 में दिखाई देगा।

गांधीमती बटर फ्लाई के प्रति 5 शेयर के बदले क्रांम्पटन ग्रीव्स के 22 इक्विटी शेयर मिलेंगे

सब समाचार

+ और भी पढ़ें