महंगे क्रूड की फिक्र ने आज बाजार का मूड बिगाड़ने का काम किया। बाजार दिन के निचले स्तर पर बंद हुआ है। निफ्टी 150 अंको से ज्यादा की गिरावट के साथ 11600 के नीचे बंद हुआ है। सेंसेक्स में भी करीब 500 अंकों की गिरावट दर्ज की गई है। कच्चे तेल की तेजी और रुपये में कमजोरी ने बाजार पर दोहरा दबाव बनाया। बैंक शेयरों में भी बिकवाली हावी रही और बैंक निफ्टी करीब 500 अंक टूटा है। मिडकैप इंडेक्स भी लाल निशान में बंद हुआ है। सबसे ज्यादा दबाव आज तेल-गैस, एविएशन, ऑटो और मेटल शेयरों में देखने को मिला है।
