Crude Oil Impact : क्रूड में उछाल से बाजार में हाहाकार मचा हुआ है। निफ्टी करीब 700 प्वाइंट टूटकर 23800 के नीचे आ गया है। निफ्टी 17 अप्रैल 2025 के निचले स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स और बैंक निफ्टी भी करीब 2200 प्वाइंट से ज्यादा टूटे हैं। मिडकैप और स्मॉलकैप भी 3 फीसदी से ज्यादा गिर गए हैं। वहीं वोलैटिलिटी इंडेक्स INDIA VIX 21 फीसदी की उछाल के साथ 21 महीने की ऊंचाई पर दिख रहा है।
