Get App

Crude Oil Price: क्रूड सस्ता होने से इन 5 सेक्टर में दिख सकती है हलचल, जानिए किन कंपनियों को होगा फायदा

Crude Oil Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। कीमतों में गिरावट से कई कंपनियों की लागत घट सकती है। ऑयल मार्केटिंग, एविएशन, टायर, पेंट और रिफाइनरी सेक्टर के शेयरों पर नजर रहेगी। जानिए डिटेल।

Curated By: Suneel Kumarअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 5:12 PM
Crude Oil Price: क्रूड सस्ता होने से इन 5 सेक्टर में दिख सकती है हलचल, जानिए किन कंपनियों को होगा फायदा
Asian Paints, Berger Paints और Kansai Nerolac जैसी पेंट कंपनियों को भी सस्ते कच्चे माल का फायदा मिल सकता है।

Crude Oil Price: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेज गिरावट आई है। ब्रेंट क्रूड अगस्त के बाद पहली बार 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया है। मंगलवार को इसकी कीमत 3.1% तक गिर गई। इससे पहले कारोबारी सत्र में भी क्रूड करीब 6% टूट चुका था।

मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने और अमेरिका-ईरान के बीच बातचीत आगे बढ़ने की उम्मीद से तेल सस्ता हो रहा है। इसका असर बुधवार को शेयर बाजार में भी दिख सकता है। ऑयल मार्केटिंग, रिफाइनरी, एविएशन, टायर और पेंट कंपनियों के शेयर फोकस में रह सकते हैं।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को राहत

क्रूड सस्ता होने से HPCL, BPCL और IOC जैसी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को फायदा हो सकता है। इन कंपनियों के लिए कच्चा तेल प्रमुख लागत है। जब क्रूड सस्ता होता है, तो पेट्रोल और डीजल खरीदने की लागत घटती है। इससे कंपनियों को अंडररिकवरी कम करने में मदद मिल सकती है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें