Get App

Crude Oil Impact: क्रूड का दाम बढ़ने से किन शेयरों में गिरावट का खतरा और किन्हें होगा फायदा? देखें पूरी लिस्ट

Crude Oil Impacts: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 30 प्रतिशत का उछाल देखा गया और कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं। भारत जैसे क्रूड इंपोर्ट पर निर्भर देशों के लिए यह स्थिति अर्थव्यवस्था और कई इंडस्ट्रीज के लिए चिंता का विषय बन सकती है

Edited By: Vikrant singhअपडेटेड Mar 09, 2026 पर 10:45 AM
Crude Oil Impact: क्रूड का दाम बढ़ने से किन शेयरों में गिरावट का खतरा और किन्हें होगा फायदा? देखें पूरी लिस्ट
Crude Oil Impacts: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी पेंट कंपनियों के लिए भी चुनौती बन सकती है

Crude Oil Impacts: अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी थमने का नाम नहीं ले रही है। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में करीब 30 प्रतिशत का उछाल देखा गया और कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गईं। भारत जैसे क्रूड इंपोर्ट पर निर्भर देशों के लिए यह स्थिति अर्थव्यवस्था और कई इंडस्ट्रीज के लिए चिंता का विषय बन सकती है।

भारत अपनी जरूरत का अधिकतर कच्चा तेल विदेशों से आयात करता है। इसलिए क्रूड की कीमतों में तेज बढ़ोतरी का असर कई कंपनियों और सेक्टरों के कारोबार पर सीधे पड़ता है। आइए समझते हैं कि क्रूड का दाम बढ़ने से किन कंपनियों को फायदा हो सकता है और किन्हें नुकसान उठाना पड़ सकता है।

1. अपस्ट्रीम कंपनियों को फायदा

तेल की कीमतों में बढ़ोतरी का सबसे ज्यादा फायदा अपस्ट्रीम कंपनियों को होता है। ONGC और ऑयल इंडिया जैसी कंपनियां कच्चे तेल के उत्पादन से जुड़ी हैं, इसलिए कीमतों में बढ़ोतरी से उनकी आय बढ़ती है। अनुमान के मुताबिक कच्चे तेल की कीमत में 1 डॉलर की बढ़ोतरी से इन कंपनियों के सालाना रेवेन्यू में लगभग 300 से 400 करोड़ रुपये तक का अतिरिक्त लाभ हो सकता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें