Paint stocks : पेंट कंपनियों और टायर कंपनियों जैसे कच्चे तेल पर निर्भर कंपनियों के शेयरों में सोमवार,5 मई को उछाल देखने को मिला है। आपूर्ति की अधिकता की चिंताओं के बीच कच्चे तेल की कीमतों में काफी गिरावट आई है। इसका फायदा पेंट कंपनियों और टायर कंपनियों को मिलने की उम्मीद है। बता दें कि कच्चे तेल की कम कीमतों में गिरावट से एशियन पेंट्स जैसी पेंट कंपनियों की उत्पादन लागत में गिरावट आती है। इसकी वजह ये है कि पेंट बनाने में 300 से अधिक कच्चेमाल की जरूरत होती है,जिनमें से अधिकांश पेट्रोलियम पर आधारित होती हैं।