कंडोम बनाने वाली इस कंपनी का शेयर बना रॉकेट, एक साल में पैसा 7 गुना किया

Cupid के शेयर ने एक साल में निवेशकों का पैसा 7 गुना से ज्यादा किया है। 30 सितंबर, 2025 को इस शेयर का प्राइस 42 रुपये था। अभी प्राइस 311 रुपये चल रहा है। कंपनी के शेयरों में तेजी की कई वजहें हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक स्ट्रॉन्ग है

अपडेटेड Sep 30, 2026 पर 2:14 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
यह शेयर 1:45 बजे 8.07 फीसदी चढ़कर 311.45 रुपये पर चल रहा था।

कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड के शेयर में 30 सितंबर को जबर्दस्त तेजी दिखी। यह शेयर 1:45 बजे 8.07 फीसदी चढ़कर 311.45 रुपये पर चल रहा था। 29 सितंबर को भी इस शेयर में तूफानी तेजी आई थी। सिर्फ दो दिन में यह शेयर करीब 17 फीसदी चढ़ा है। इससे 30 सितंबर को इसका प्राइस रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।

शेयर ने निवेशकों को किया मालामाल

Cupid के शेयर ने एक साल में निवेशकों का पैसा 7 गुना से ज्यादा किया है। 30 सितंबर, 2025 को इस शेयर का प्राइस 42 रुपये था। अभी प्राइस 311 रुपये चल रहा है। कंपनी के शेयरों में तेजी की कई वजहें हैं। कंपनी की ऑर्डर बुक स्ट्रॉन्ग है। इसका वित्तीय प्रदर्शन शानदार रहा है।


जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन 

इस वित्त वर्ष की जून तिमाही में कंपनी का प्रॉफिट साल दर साल आधार पर 194 फीसदी बढ़कर 44.15 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 15.01 करोड़ रुपये था। कंपनी की कुल इनकम भी साल दर साल आधार पर 142 फीसदी बढ़कर 156.98 करोड़ रुपये रही। EBITDA साल दर साल आधार पर 265 फीसदी बढ़कर 60 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का EBITDA मार्जिन भी बढ़कर 39 फीसदी रहा।

प्रमोटर ने कंपनी में बढ़ाई हिस्सेदारी 

हाल में क्यूपिड के चेयरमैन एवं मैनेजिंड डायरेक्टर आदित्य कुमार हलवसिया ने कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाई है। उन्होंने ओपन मार्केट से कंपनी के 5,90,304 शेयर खरीदे। इससे कंपनी में उनकी हिस्सेदारी बढ़कर 34.71 फीसदी पहुंच गई है। कंपनी में प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप की हिस्सेदारी बढ़कर 47.66 फीसदी हो गई। प्रमोटर के अपनी कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ाने को पॉजिटिव माना जाता है।

कंपनी 100 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट करती है

यह कंपनी पुरुषों के लिए कंडोम, महिलाओं के लिए कंडोम, ल्यूब्रिकेंट्स और डायग्नॉस्टिक किट्स सहित कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है। यह महाराष्ट्र की कंपनी है। यह 100 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है। कंपनी की ऑर्डर बुक काफी स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से कंपनी ने FY27 के रेवेन्यू गाइडेंस को बढ़ाकर 750 करोड़ और प्रॉफिट गाइडेंस को बढ़ाकर 225 करोड़ किया है।

यह भी पढ़ें: NSE का शेयर क्या अपने एक्सचेंज पर लिस्ट होगा? SEBI चेयरमैन ने दिया यह जवाब

शेयर बाजारों के प्रमुख सूचकांकों में रिकवरी

30 सितंबर को शेयर बाजारों में रिकवरी दिखी। निफ्टी 0.05 फीसदी यानी 11 अंक चढ़कर 22,726 पर चल रहा था। सेंसेक्स में 257 अंक का उछाल दिखा। इससे यह 72,799 पर पहुंच गया। बैंक शेयरों में अच्छी तेजी दिखी। इससे बैंक निफ्टी करीब 1.40 फीसदी ऊपर चल रहा था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।