Get App

कंडोम बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों ने किया कमाल, एक साल में इनवेस्टर्स का पैसा 6 गुना से ज्यादा

Cupid 11 नवंबर यानी बुधवार को सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान करेगी। कंपनी ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया था। इसका असर इसके शेयरों पर दिखा था। जून तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट तीन गुना हो गया था

Edited By: Rakesh Ranjanअपडेटेड Nov 10, 2026 पर 1:02 PM
कंडोम बनाने वाली इस कंपनी के शेयरों ने किया कमाल, एक साल में इनवेस्टर्स का पैसा 6 गुना से ज्यादा
यह शेयर निफ्टी 500 का सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला स्टॉक्स बन गया है।

कंडोम बनाने वाली कंपनी क्यूपिड के शेयरों ने कमाल किया है। इसने सिर्फ एक साल में इनवेस्टर्स का पैसा छह गुना से ज्यादा कर दिया है। अगर आपने इस शेयर में एक साल पहले एक लाख रुपये लगाया होता तो आज आपका पैसा बढ़कर 6 लाख से ज्यादा हो गया होता। यह शेयर निफ्टी 500 का सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला स्टॉक्स बन गया है।

11 नवंबर को कंपनी सितंबर तिमाही के नतीजों का करेगी ऐलान

Cupid 11 नवंबर यानी बुधवार को सितंबर तिमाही के नतीजों का एलान करेगी। कंपनी ने जून तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया था। इसका असर इसके शेयरों पर दिखा था। जून तिमाही में इसका नेट प्रॉफिट तीन गुना हो गया था। एक साल पहले की जून तिमाही के 15 करोड़ रुपये के कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट के मुकाबले इस साल जून तिमाही में कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 44 करोड़ रुपये हो गया था।

क्यूपिड 100 से ज्यादा देशों को अपने प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट करती है

सब समाचार

+ और भी पढ़ें