Currency Check : डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ हुआ बंद, जानिए USD/INR पेयर के लिए कहां है सपोर्ट

Currency Check :फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए खास बैंकों के ज़रिए डॉलर की अलग सुविधा और कुछ विदेशी मुद्रा हेजिंग ट्रांज़ैक्शन की लागत बढ़ने जैसे उपायों से स्पॉट मार्केट में डॉलर की मांग कम होने और रुपये के खिलाफ सट्टेबाजी वाली पोजीशन पर रोक लगने की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:51 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Currency Check : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को कहा कि पिछले डेढ़ साल में रुपये की कीमत में काफी गिरावट आई है और RBI घरेलू मुद्रा में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखेगा

Currency Check : डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में कमयाब रहा है। मंगलवार को यह 50 पैसे की बढ़त के साथ 95.28 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि पिछली कारोबारी सेशन में यह 95.78 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। रुपए के RBI के उन उपायों से मदद मिली है जिनका मकसद स्पॉट डॉलर की मांग को कम करना और विदेशी मुद्रा बाजार में एक्सेस पोजीशनिंग पर रोक लगाना है।

फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए खास बैंकों के ज़रिए डॉलर की अलग सुविधा और कुछ विदेशी मुद्रा हेजिंग ट्रांज़ैक्शन की लागत बढ़ने जैसे उपायों से स्पॉट मार्केट में डॉलर की मांग कम होने और रुपये के खिलाफ सट्टेबाजी वाली पोजीशन पर रोक लगने की उम्मीद है।

पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में 150 पैसे मजबूत हुआ रुपया


इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.53 पर खुला। इंट्राडे कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 94.96 के हाई और 95.53 के लो तक पहुंचा। सोमवार को रुपया 93 पैसे मजबूत हुआ था और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.78 पर बंद हुआ था। यह छह महीने से ज़्यादा समय में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त थी। पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 150 पैसे मजबूत हुआ है।

जानिए स्पॉट USD/INR पेयर के लिए कहां है सपोर्ट

HDFC सिक्योरिटीज में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट,दिलीप परमार का कहना है कि भारतीय रुपया लगातार तीसरे सेशन में भी मज़बूत हुआ और एक महीने के उच्चतम स्तर के करीब बंद हुआ। इस बढ़त की वजह पर नजर डालें तो RBI के रेगुलेटरी उपाय (जिनका मकसद उतार-चढ़ाव और सट्टेबाजी वाली ट्रेडिंग को रोकना था), लॉन्ग पोजीशन का हटने, डॉलर में आई कमजोरी, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू इक्विटी मार्केट में सुधार से रुपए को सपोर्ट मिला।

हाल के उच्चतम स्तर से तीन दिनों में लगभग 2% की रिकवरी के बाद,स्पॉट USD/INR पेयर को 95.00 पर सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि,अगर यह इस स्तर से नीचे जाता है तो 94.50 तक जाने की संभावना बन सकती है,लेकिन बाहरी मैक्रो-इकोनॉमिक दबावों के कारण आगे की बढ़त सीमित रह सकती है।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बयान

इस बीच,वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को कहा कि पिछले डेढ़ साल में रुपये की कीमत में काफी गिरावट आई है और RBI घरेलू मुद्रा में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखेगा। वित्त मंत्री ने आगे कहा कि रुपये में उतार-चढ़ाव की मुख्य वजह बाहरी चुनौतियां हैं। सरकार यह पक्का कर रही है कि देश के अंदर मैक्रो-इकोनॉमिक फंडामेंटल्स मजबूत बने रहें।

रुपये की गिरावट को रोकने के लिए कई उपायों का ऐलान

गौरतलब है कि रिजर्व बैंक ने वीकेंड पर रुपये की गिरावट को रोकने के लिए कई उपायों का ऐलान किया। सेंट्रल बैंक ने तेल मार्केटिंग कंपनियों के लिए एक खास विंडो बनाने का ऐलान किया,जिससे स्पॉट मार्केट में डॉलर की मांग कम होगी। साथ ही,रुपये के खिलाफ सट्टेबाजी को रोकने के लिए फॉरेक्स डेरिवेटिव्स ट्रेड के नियमों को भी सख्त किया गया है। बैंकों से यह भी कहा गया कि वे 20 लाख डॉलर (USD 2 मिलियन)से ज्यादा की डॉलर खरीद के लिए 20 फीसदी का रिजर्व बनाए रखें।

इस बीच,छह करेंसी की बास्केट के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर इंडेक्स 0.26 फीसदी की नरमी के साथ 102.32 पर ट्रेड कर रहा है।

उधर ग्लोबल ऑयल बेंचमार्क,ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स ट्रेड में 1.93 प्रतिशत गिरकर 104.59 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है।

घरेलू इक्विटी मार्केट में सेंसेक्स आज 1,109.10 अंक चढ़कर 73,033.78 पर बंद हुआ है,जबकि निफ्टी 358.60 अंक बढ़कर 22,721.95 पर पहुंच गया। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक,विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने सोमवार को नेट आधार पर 1,708.48 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

 

 

Market Outlook : बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, जानिए 14 अक्टूबर को कैसी रह सकती है सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।