Get App

Currency Check : डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ हुआ बंद, जानिए USD/INR पेयर के लिए कहां है सपोर्ट

Currency Check :फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए खास बैंकों के ज़रिए डॉलर की अलग सुविधा और कुछ विदेशी मुद्रा हेजिंग ट्रांज़ैक्शन की लागत बढ़ने जैसे उपायों से स्पॉट मार्केट में डॉलर की मांग कम होने और रुपये के खिलाफ सट्टेबाजी वाली पोजीशन पर रोक लगने की उम्मीद है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Oct 13, 2026 पर 4:51 PM
Currency Check : डॉलर के मुकाबले रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ हुआ बंद, जानिए USD/INR पेयर के लिए कहां है सपोर्ट
Currency Check : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज मंगलवार को कहा कि पिछले डेढ़ साल में रुपये की कीमत में काफी गिरावट आई है और RBI घरेलू मुद्रा में बहुत ज्यादा उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए अपनी कोशिशें जारी रखेगा

Currency Check : डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया लगातार तीसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में कमयाब रहा है। मंगलवार को यह 50 पैसे की बढ़त के साथ 95.28 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ। जबकि पिछली कारोबारी सेशन में यह 95.78 रुपए प्रति डॉलर के स्तर पर बंद हुआ था। रुपए के RBI के उन उपायों से मदद मिली है जिनका मकसद स्पॉट डॉलर की मांग को कम करना और विदेशी मुद्रा बाजार में एक्सेस पोजीशनिंग पर रोक लगाना है।

फॉरेक्स ट्रेडर्स का कहना है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों के लिए खास बैंकों के ज़रिए डॉलर की अलग सुविधा और कुछ विदेशी मुद्रा हेजिंग ट्रांज़ैक्शन की लागत बढ़ने जैसे उपायों से स्पॉट मार्केट में डॉलर की मांग कम होने और रुपये के खिलाफ सट्टेबाजी वाली पोजीशन पर रोक लगने की उम्मीद है।

पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में 150 पैसे मजबूत हुआ रुपया

इंटरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में आज रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.53 पर खुला। इंट्राडे कारोबार में रुपया डॉलर के मुकाबले 94.96 के हाई और 95.53 के लो तक पहुंचा। सोमवार को रुपया 93 पैसे मजबूत हुआ था और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95.78 पर बंद हुआ था। यह छह महीने से ज़्यादा समय में एक दिन में हुई सबसे बड़ी बढ़त थी। पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 150 पैसे मजबूत हुआ है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें