Get App

Dabur Share Price: घोटाले की आंच शेयरों पर, ढाई फीसदी टूट गए भाव

Dabur Share Price: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी आज डाबर इंडिया (Dabur India) के शेयर आज भरभराकर गिर पड़े। Sensex और Nifty आज काफी मजबूत स्थिति में हैं। हालांकि डाबर के शेयर ढाई फीसदी से अधिक फिसल गए। इसके शेयरों में यह गिरावट एक घोटाले में पुलिसिया कार्रवाई के चलते है। कंपनी का कहना है कि यह FIR ऐसे समय में सामने आई है जब यह एक अहम स्ट्रैटेजी पर काम कर रही है

Edited By: Moneycontrol Newsअपडेटेड Nov 24, 2023 पर 4:16 PM
Dabur Share Price: घोटाले की आंच शेयरों पर, ढाई फीसदी टूट गए भाव
चेयरमैन और डायरेक्टर का नाम एफआईआर में आने पर Dabur ने एक बयान जारी किया है।

Dabur Share Price: मजबूत मार्केट सेंटिमेंट में भी आज डाबर इंडिया (Dabur India) के शेयर आज भरभराकर गिर पड़े। घरेलू इक्विटी बेंचमार्क इंडेक्स BSE Sensex और Nifty 50 आज काफी मजबूत स्थिति में हैं। हालांकि डाबर के शेयर इंट्रा-डे में ढाई फीसदी से अधिक फिसल गए। इसके शेयरों में यह गिरावट एक घोटाले में पुलिसिया कार्रवाई के चलते है। मुंबई पुलिस ने महादेव ऐप बेटिंग स्कैम (Mahadev App Betting Scam) में दर्ज एफआईआर में डाबर ग्रुप के चेयरमैन और डायरेक्टर का भी नाम है। इसी के चलते डाबर के शेयरों पर आज दबाव बना और इंट्रा-डे में BSE पर 2.56 फीसदी फिसलकर 516.60 रुपये तक आ गया। दिन के आखिरी में यह 0.79 फीसदी की कमजोरी के साथ 525.95 रुपये पर बंद हुआ है।

Mahadev App Betting Scam मामले में 32 पर FIR

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस ने महादेव बेटिंग ऐप मामले में फर्जीवाड़ा और जुआ से जुड़ी कई धाराओं में ऐप के प्रमोटर समेत 32 लोगों के खिलाफ केस कर्ज किया है। इसमें डाबर ग्रुप के चेयरमैन मोहित वी बर्मन और निदेशक गौरव वी बर्मन भी शामिल हैं। इसके अलावा अभिनेता साहिल खान का नाम भी इस एफआईआर में है। इन पर आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471 और 120 (बी) के तहत मामला दर्ज हुआ है। यह एफआईआर कुर्ला कोर्ट के आदेश पर दायर हुआ है।

Dabur का क्या कहना है इस पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें