Daily Voice: साल 2023 बाजार के लिए काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस अवधि में रिस्क रिवॉर्ड रेशियो डाउन साइड में रहने के बावजूद यह साल बाजार में पैसे लगाने और अच्छा पोर्टफोलियो बनाने के नजरिए से काफी अच्छा रहेगा। इस साल बनाया गया पोर्टफोलियो अगले साल शानदार रिटर्न देगा। ये बातें ITUS Capital के नवीन चंद्रमोहन ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। यूएसफेड की नीतियों पर बात करते हुए फाइनेंशियल मार्केट का 16 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाले नवीन चंद्रमोहन ने कहा कि यूएस फेड तुरंत अपनी नीतियों से पीछे नहीं हटेगा। अभी हमें आगे उसकी तरफ से ब्याज दरों में 1-2 बढ़ोतरियां और देखने को मिलेंगी।
