Get App

Daily Voice: आशिका ग्लोबल के अमित जैन की इन 5 सेक्टरों से दूर रहने की है सलाह, अभी भी हैं ओवरवैल्यूड

आशिका ग्लोबल के अमित जैन ने कहा कि कमजोर नतीजों और बाहरी दबावों से संकेत मिल रहा है कि निफ्टी 50 को निकट भविष्य में तेज से रिकवरी के बजाय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अमित जैन आशिका ग्लोबल फैमिली ऑफिस सर्विसेज के सह-संस्थापक हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Oct 25, 2024 पर 10:50 AM
Daily Voice: आशिका ग्लोबल के अमित जैन की इन 5 सेक्टरों से दूर रहने की है सलाह, अभी भी हैं ओवरवैल्यूड
अमित ने कहा कि इस समय ग्लोबल और भारतीय शेयर बाजार को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। मौजूदा बाजार सेंटीमेंट मंदी की ओर है। हालांकि निफ्टी के लिए 24,000 के आसपास बड़ा सपोर्ट है

आशिका ग्लोबल फैमिली ऑफिस सर्विसेज के सह-संस्थापक अमित जैन के अनुसार, इस समय आईटी, फार्मास्यूटिकल्स, एफएमसीजी, रियल एस्टेट, डिफेंस सबसे अधिक महंगे हो चुके सेक्टर हैं। इसलिए इन सेक्टरों में कोई दांव नहीं लगाने की सलाह होगी। हालांकि, वैल्यू इन्वेस्टिंग के नजरिए से अमित को मौजूदा स्तरों पर मध्यम से लंबी अवधि के नजरिए से पीएसयू और पीएसयू बैंक में वैल्यू दिख रही है। उन्होंने आगे कहा कि कमजोर नतीजों और बाहरी दबावों से संकेत मिल रहा है कि निफ्टी 50 को निकट भविष्य में तेज से रिकवरी के बजाय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है

क्या आपको लगता है कि बाजार में गिरावट जारी रहेगी और निफ्टी 50 में करीब 1,000 अंकों की गिरावट (24,400-24,500 के स्तर से) आएगी?

इस पर अमित ने कहा कि हां,इस समय ग्लोबल और भारतीय शेयर बाजार को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। मौजूदा बाजार सेंटीमेंट मंदी की ओर है। हालांकि निफ्टी के लिए 24,000 के आसपास बड़ा सपोर्ट है। भू-राजनीतिक तनाव और एफआईआई की बिकवाली वोलैटिलिटी बढ़ा रहे हैं। इसके अलावा तकनीकी इंडीकेटर बता रहे हैं कि रजिस्टेंस लेवल को तोड़ना मुश्किल है जो आगे और गिरावट की संभावना को दर्शाता है। कुल मिलाकर कमजोर नतीजों और बाहरी दबावों से संकेत मिल रहा है कि निफ्टी 50 को निकट भविष्य में तेज से रिकवरी के बजाय चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।

क्या आपको लगता है कि कुछ बैंकों को छोड़कर, कुल मिलाकर तिमाही नतीजों का मौसम कमजोर रहा है?

सब समाचार

+ और भी पढ़ें