Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

Market news : शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 47 बेसिस प्वाइंट की गिरावट के साथ 4.19 फीसदी पर आ गया जबकि अमेरिकी 2-ईयर ट्रेजरी 42 बेसिस प्वाइंट की गिरावट के साथ 4.06 फीसदी पर आ गया

अपडेटेड Oct 25, 2024 पर 9:47 AM
Story continues below Advertisement
Stock Marke : अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण डॉलर इंडेक्स अपने हाल के उच्चतम स्तर से नीचे फिसल गया। फिलहाल ये 104.09 के स्तर पर दिख रहा है

Market Today : भारतीय बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी 25 अक्टूबर को बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं।  वहीं, 24 अक्टूबर को पूरे सत्र के दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में नरमी रही और यह सपाट बंद हुआ था। जहां FMCG और IT शेयरों ने निफ्टी पर दबाव बनाया वहीं फाइनेंशियल शेयरों ने बाजार को कुछ सपोर्ट दिया। कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 16.82 अंक या 0.02 फीसदी गिरकर 80,065.16 पर और निफ्टी 36.10 अंक या 0.15 फीसदी गिरकर 24,399.40 पर बंद हुआ था।

करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।

ITC के नतीजे मिलेजुले,गोदरेज कंज्यूमर ने किया कमाल


दूसरी तिमाही में ITC के नतीजे मिलेजुले रहे हैं। रेवेन्यू और मुनाफा उम्मीद से कहीं बेहतर रहा है। अनुमान के मुताबिक 3 फीसदी की सिगरेट वॉल्यूम ग्रोथ रही है। लेकिन कच्चे माल की ऊंची लागत और पेपर कारोबार में नरमी से मार्जिन पर तगड़ी चोट लगी है। उधर गोदरेज कंज्यूमर के रिजल्ट उम्मीद से बेहतर है। वॉल्यूम ग्रोथ 7 फीसदी रही है।

इंडसइंड बैंक: मुनाफा 39.4% घटा

दूसरी तिमाही में इंडसइंड बैंक के नतीजे अनुमान से कम रहे हैं। मुनाफे में करीब 40 फीसदगी की कमी आई है। हालांकि ब्याज से कमाई 5.25 फीसदी बढ़ी है। नेट इंटरेस्ट मार्जिन 12 तिमाहियों के निचले स्तर पर पहुंच गए हैं। ग्रॉस और नेट NPA में भी बढ़ोतरी हुई है।

NTPC: मुनाफा बढ़ा, मार्जिन घटे

NTPC का मुनाफा दूसरी तिमाही में अनुमान से ज्यादा 25 फीसदगी बढ़ा है। लेकिन रेवेन्यू और मार्जिन का आंकड़ा उम्मीद से कम रहा है। मार्जिन में करीब 1.75 फीसदी की कमी आई है।

निफ्टी की 5 कंपनियों के नतीजे आज, वायदा की 9 कंपनियों के रिजल्ट भी आज

नतीजों के लिहाज से आज बड़ा दिन है। आज निफ्टी की 5 कंपनियां कोल इंडिया, JSW स्टील, BEL, श्रीराम फाइनेंस और BPCL के नतीजे आएंगे। श्रीराम फाइनेंस का मुनाफा 18% बढ़ सकता है । NIM फ्लैट रह सकते हैं। साथ ही वायदा की 8 कंपनियों के नतीजों पर भी बाजार की नजर रहेगी।

गिफ्ट निफ्टी

GIFT निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, जो दिन की धीमी शुरुआत का संकेत है। गिफ्ट निफ्टी 24.50 अंक यानी 0.10 फीसदी की कमजोरी के साथ 24,437.50 के स्तर पर दिख रहा है।

एशियाई बाजार

शुक्रवार को एशियाई बाजारों में मिलाजुला रुख दिख रहा है। निवेशक सप्ताहांत में जापान में होने वाले आम चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे हैं। जापान के निक्केई में 0.92 फीसदी की कमजोरी दिख रही है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स 0.53 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। हालांकि हैंगसेंग में 1.21 फीसदी और और ताइवान के बाजार में 0.53 फीसदी की तेजी है। कोस्पी भी 0.29 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। शांघाई कम्पोजिट भी 0.82 फीसदी की बढ़त पर है।

अमेरिकी बाजार

गुरुवार को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में ग्लोबल शेयरों में तेजी आई जिससे लगातार तीन सत्रों की गिरावट का सिलसिला थम गया। अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और मजबूत कॉर्पोरेट नतीजों ने आगामी अमेरिकी चुनावों और ब्याज दरों में कटौती को लेकर चिंताओं को कम किया है। कल डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.33% गिरकर 42,374.36 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.21% बढ़कर 5,809.86 पर पहुंच गया और नैस्डैक कंपोजिट 0.76% बढ़कर 18,415.49 पर बंद हुआ।

यूएस बॉन्ड यील्ड

शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी 10-ईयर ट्रेजरी यील्ड 47 बेसिस प्वाइंट की गिरावट के साथ 4.19 फीसदी पर आ गया जबकि अमेरिकी 2-ईयर ट्रेजरी 42 बेसिस प्वाइंट की गिरावट के साथ 4.06 फीसदी पर आ गया।

Trading Plan: जारी रह सकता है बैंक निफ्टी का निफ्टी 50 से बेहतर प्रदर्शन, सभी अहम मूविंग एवरेज से ऊपर जाने की उम्मीद

डॉलर इंडेक्स

अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में गिरावट के कारण डॉलर इंडेक्स अपने हाल के उच्चतम स्तर से नीचे फिसल गया। फिलहाल ये 104.09 के स्तर पर दिख रहा है।

FIIs और DIIs का एक्शन

विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 24 अक्टूबर को अपनी बिकवाली जारी रखी और उन्होंने 5,062 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी बेची, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने उसी दिन 3620 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।