भारतीय स्टॉक मार्केट की आगे की संभावनाओं को लेकर हम पॉजिटिव हैं। लेकिन महंगा वैल्यूएशन बाजार के लिए थोड़ी चिंता का विषय है। इसके चलते बाजार की अगली तेजी थोड़ी हल्की रह सकती है। ये बातें आईसीआईसी सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के पीयूष गर्ग ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं। बाजार इस समय पिछले डेढ़ साल के सीमित दायरे से बाहर निकलता नजर आ रहा है। अमेरिकी डॉलर की मजबूती और महंगाई की चुनौती अब हल्की पड़ती दिख रही है। इसके साथ ही सरकार की तरफ से इंफ्रा और विकास योजनाओं पर बढ़ते खर्च, प्राइवेट कंपनियों द्वारा क्षमता विस्तार और टेक्नोलॉजी के अपग्रेडेशन पर बढ़ते जोर, हाउसिंग मार्केट में आती तेजी बाजार के लिए अच्छे सपोर्ट का काम करेंगे।
