Daily Voice: वित्त वर्ष 2024 के अंत तक आईटी सेक्टर में लौटेगी तेजी, ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद नहीं

वित्त वर्ष 2023 में IT इंडेक्स ने अंडरपरफॉर्म किया। लेकिन वे अभी भी मानते हैं कि भारतीय IT सेक्टर का लॉन्गटर्म आउटलुक मजबूत बना हुआ है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लागत कम करने पर कंपनियों का फोकस आईटी सेक्टर के लिए दो मेन ड्राइवर हैं। एक बार इनके फिर से गति पकड़ने पर आईटी शेयर भी से पटरी पर आता और स्पीड पकड़ता दिखेगा। आईटी कंपनियों के मैनेजमेंट की कमेंट्री से पता चलता है कि आईटी कंपनियों प्रोजेक्ट पाइपलाइन मजबूत है

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 11:28 AM
Story continues below Advertisement
ग्रामीण क्षेत्रों के डिमांड में बढ़ोतरी आने के बाद ही FMCG में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। हालांकि मधुसूदन सारदा का ये भी मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों की मांग में बहुत तेजी दिखने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में FMCG मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है

नियर टर्म में आईटी कंपनियों का प्रदर्शन कमजोर रह सकता है लेकिन मीडियम से लॉन्ग टर्म के नजरिए से देखें तो आईटी कंपनियों का आउटलुक काफी अच्छा दिख रहा है। दुनिया के तमाम विकसित देशों में आईटी इंफ्रा पर बढ़ने वाले खर्च का फायदा भारतीय आईटी कंपनियों को मिलेगा। वित्त वर्ष 2024 के अंत तक आईटी सेक्टर अपने लॉन्ग टर्म ग्रोथ के रास्ते पर आता दिखेगा। ये बातें क्रेडेंट एआईएम मल्टी-कैप स्ट्रैटेजी (Credent AIM Multi-Cap Strategy)के मधुसूदन सारदा (Madhusudan Sarda) ने मनीकंट्रोल के साथ हुई बातचीत में कही हैं।

ब्याज दरों में जल्द कटौती की उम्मीद नहीं

कैपिटल और इक्विटी मार्केट का 2 दशकों से ज्यादा का अनुभव रखने वाले मधुसूदन सारदा का कहना है कि ब्याज दरों में कटौती बहुत तेजी से या बहुत जल्द होने की उम्मीद नहीं है। यह तभी संभव है जब वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं से मंदी का दबाव बनाता दिखे।


क्या आपको उम्मीद है कि वर्तमान ग्लोबल माहौल में आईटी कंपनियां दूसरी छमाही में अपना पूरे साल का (FY24) गाइडेंस बढ़ाने में कामयाब होंगी?

इस सवाल के जबाव में मधुसूदन सारदा ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में IT इंडेक्स ने अंडरपरफॉर्म किया। लेकिन वे अभी भी मानते हैं कि भारतीय IT सेक्टर का लॉन्गटर्म आउटलुक मजबूत बना हुआ है। डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और लागत कम करने पर कंपनियों का फोकस आईटी सेक्टर के लिए दो मेन ड्राइवर हैं। एक बार इनके फिर से गति पकड़ने पर आईटी शेयर भी से पटरी पर आता और स्पीड पकड़ता दिखेगा।

आईटी कंपनियों के मैनेजमेंट की कमेंट्री से पता चलता है कि आईटी कंपनियों प्रोजेक्ट पाइपलाइन मजबूत है। लेकिन इनके कनवर्जन में थोड़ा अधिक समय लग रहा है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में आईटी कंपनियों आंकड़े कमजोर रहेंगे। लेकिन इस सेक्टर का लॉन्ग टर्म स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है। ऐसे में लगता है कि आईटी कंपनियां मध्यम से दीर्घावधि के नजरिए से तेजी पकड़ने के लिए तैयार हैं। आईटी सेवाओं के लिए विभिन्न विकसित देशों की कंपनियों के बढ़ते खर्च से आईटी सेक्टर को फायदा होगा।

Trade Spotlight: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंजीनियर्स इंडिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में अब क्या करें?

क्या आपको आने वाली तिमाहियों में एफएमसीजी सेगमेंट की मार्जिन में बढ़ोतरी की उम्मीद है?

इस सवाल को जबाव में मधुसूदन सारदा ने कहा कि वित्त वर्ष 2023 में कंज्यूमर्स का सेंटिमेंट कमजोर रहा। जिसके चलते गैर जरूरी खपत और FMCG सेगमेंट में सिर्फ कीमत आधारित ग्रोथ देखने को मिली। वहीं वर्तमान वित्त वर्ष में कच्चे माल की लागत में कमी और वॉल्यूम आधारित कॉम्पिटिशन के बीच इस सेक्टर में ग्रोथ की संभावना है।

उन्होंने आगे कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के डिमांड में बढ़ोतरी आने के बाद ही FMCG में अच्छी ग्रोथ देखने को मिलेगी। हालांकि मधुसूदन सारदा का ये भी मानना है कि ग्रामीण क्षेत्रों की मांग में बहुत तेजी दिखने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में FMCG मार्जिन पर दबाव देखने को मिल सकता है। इसके अलावा अगर मानसून कमजोर रहता है तो ग्रामीण इकोनॉमी पर और दबाव देखने को मिल सकता है। वहीं दूसरी तरफ शहरी क्षेत्रों की मांग में लगातार मजबूती बनी हुई है। इसमें आगे भी मजबूती कायम रहने का संकेत है। ऐसे में शॉर्ट टर्म में प्रीमियम सेगमेंट के FMCG प्रोडक्ट्स में ग्रोथ की संभावना है। इससे FMCG स्टॉक्स को सपोर्ट मिलेगा।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।