Trade Spotlight: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंजीनियर्स इंडिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में अब क्या करें?

24 अप्रैल को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंजीनियर्स इंडिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 732.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 3 फीसदी की बढ़त के साथ 58 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह इंजीनियर्स इंडिया भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 82.60 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। 24 अप्रैल को निफ्टी ने भी बुलिश फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट देते हुए अच्छी तेजी दिखाई थी

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 10:13 AM
Story continues below Advertisement
टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने सितंबर 2021 में 889 रुपये का लाइफ टाइम हाई बनाया। इसके बाद यह करेक्शन मोड में चला गया। लेकिन अब इसमें फिर से तेजी आती दिख रही है
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    24 अप्रैल को निफ्टी ने बुलिश फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट देते हुए अच्छी तेजी दिखाई थी। निफ्टी कल 0.70 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज, एफएमसीजी और टेक्नोलॉजी शेयरों से बाजार को अच्छा सपोर्ट मिला था। जिसके चलते सेंसेक्स 400 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 60056 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी कल 17700 की बड़ी बाधा को पार करने में कामयाब रहा। कारोबार के अंत में ये करीब 120 अंकों की बढ़त के साथ 17743 के स्तर पर बंद हुआ है।

    बैंक निफ्टी में भी कल डेली टाइम फ्रेम पर बुलिश फ्लैग फॉर्मेशन का ब्रेकआउट देखा गया। जिसके चलते ये इंडेक्स 500 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 42600 के स्तर से ऊपर बंद हुआ। दिग्गजों की की तरह ही कल के कारोबार में छोटे-मझोले शेयरों में भी तेजी रही। निफ्टी का मिडकैप 100 इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं, निफ्टी का स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 0.7 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।

    24 अप्रैल को आईडीएफसी फर्स्ट बैंक, इंजीनियर्स इंडिया और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स में जोरदार एक्शन देखने को मिला था। टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 4.6 फीसदी की बढ़त के साथ 732.5 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक 3 फीसदी की बढ़त के साथ 58 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था। इसी तरह इंजीनियर्स इंडिया भी 4 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 82.60 रुपए के स्तर पर बंद हुआ था।


    आइए देखते हैं अब इन स्टॉक्स पर क्या है जीईपीएल कैपिटल के विज्ञान सावंत की ट्रेडिंग रणनीति

    IDFC First Bank:आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने CIP (चेंज इन पोलारिटी) का गठन किया है और 52 रुपये के स्तर के करीब बॉटम आउट होता नजर आया है। यहां से स्टॉक में तेजी आई है। साथ ही ये हायर टॉप, हायर बॉटम बनाता दिखा है। ये स्टॉक में बुलिश ट्रेंड कायम रहने का संकेत है। ऐसे में ट्रेडरों और निवेशकों दोनों को क्लोजिंग बेसिस पर 54 रुपये के स्टॉप-लॉस के साथ 68 रुपये के लक्ष्य के लिए इस स्टॉक को खरीदने और जमा करने की सलाह है।

    Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

    Engineers India:इंजीनियर्स इंडिया जून 2022 से वीकली चार्ट पर एक अपवर्ड स्लोपिंग ट्रेंडलाइन का सम्मान कर रहा है। स्टॉक तेजी का ट्रेंड कायम रहने का संकेत देते हुए ऊपर की और बढ़ रहा है। डेली चार्ट पर स्टॉक ने 70 रुपये के स्तर पर CIP (चेंज इन पोलारिटी) पैटर्न बनाया है और ऊपर की तरफ मूव कर गया है। 24 अप्रैल को स्टॉक ने वॉल्यूम में मजबूती के साथ कप एंड हैंडल पैटर्न का ब्रेकआउट दिया है। इसके अलावा ये स्टॉक स्टॉक 50, 100 और 200-डे एसएमए (सिंपल मूविंग एवरेज) जैसे अहम मूविंग एवरेज से ऊपर कारोबार कर रहा है। इससे भी स्टॉक में तेजी कायम रहने के संकेत मिलते हैं। ऐसे में निवेशकों और ट्रेडरों दोनों को इस स्टॉक में 98 रुपए के लक्ष्य के लिए क्लोजिंग बेसिस पर 77 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

    Tata Consumer Products:टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स ने सितंबर 2021 में 889 रुपये का लाइफ टाइम हाई बनाया। इसके बाद यह करेक्शन मोड में चला गया। लेकिन अब इसमें फिर से तेजी आती दिख रही है। वीकली चार्ट्स पर शेयर 700 रुपये के सपोर्ट जोन के पास ए-बी-सी पैटर्न का ब्रेकआउट दे रहा है। वहीं, डेली चार्ट पर स्टॉक ने भारी वॉल्यूम के साथ बुलिश किकर कैंडल पैटर्न बनाया है जो निचले स्तरो पर मजबूत मांग का संकेत है। डेली टाइम फ्रेम पर आरएसआई भी हायर टॉप हायर बॉटम बनाते हुए 60 के स्तर के ऊपर बंद हुआ है। ये भी स्टॉक में तेजी कायम रहने का संकेत है। इसकों देखते हुए निवेशकों और ट्रेडरों दोनों को इस स्टॉक में 795 रुपए के लक्ष्य के लिए ,700 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ खरीदारी की सलाह है।

     

     

    डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।