Stock Market Today: बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर
Stock Market News: पैन-यूरोपियन स्टोक्स 600 इंडेक्स टेक शेयरों में 1.1 फीसदी और फाइनेंशियल में 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ हल्की गिरावट लेकर बंद हुए थे। वहीं, FTSE 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 7912 पर बंद हुआ। DAX 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 15863 पर बंद हुआ। SGX Nifty से आज ब्रॉडर मार्केट के सपाट या हल्की बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है
Stock Market:25 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है
Stock Market News-SGX Nifty से आज ब्रॉडर मार्केट के सपाट या हल्की बढ़त के साथ खुलने के संकेत मिल रहे हैं। एसजीएक्स निफ्टी 45 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, सिगापुर एक्सचेंज पर SGX फ्यूचर्स 17789 पर खुलने के बाद 17804 को हाई को भी छूता नजर आया है। कल के कारोबार की बात करें तो सेंसेक्स 401 अंकों की बढ़त के साथ 60,056 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 119 अंकों की बढ़त के साथ 17743 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी कल 17331 के 200 डीएमए के ऊपर टिके रहने में कामयाब रहा था। उम्मीद है कि निफ्टी में चालू मोमेंटम बना रहेगा।
निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17649 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17616 और 17561 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17758 फिर 17791 और 17845 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42370 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42265 और 42095 पर स्थित हैं।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
गोल्ड
सोमवार को सोने में मजबूती आई। इसको कमजोर डॉलर से मदद मिली। हालांकि इसकी कीमतें एक सीमित दायरे में फंसी दिखी। इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड हाजिर 0.3 फीसदी बढ़कर 1988.69 डॉलर प्रति औंस पर दिख रहा है। जबकि अमेरिकी सोना वायदा 0.4 फीसदी की तेजी के साथ 1999.20 डॉलर पर बंद हुआ था।
डॉलर
डॉलर इंडेक्स वायदा में 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 101.080 पर कारोबार कर रहा था, जबकि एक डॉलर का मूल्य 81.97 रुपये के आसपास है।
मैनकाइंड फार्मा का ऑफर आज जनता के लिए खुलेगा
मैनकाइंड फार्मा का ऑफर आज जनता के लिए खुलेगा। इसकी क्लोजिंग डेट 27 अप्रैल, 2023 होगी। इश्यू के लिए प्राइस बैंड 1,026-1,080 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। आईपीओ से पहले कंपनी ने एंकर निवेशकों से 1297.9 करोड़ रुपये जुटाए है।
यूरोपियन मार्केट
पैन-यूरोपियन स्टोक्स 600 इंडेक्स टेक शेयरों में 1.1 फीसदी और फाइनेंशियल में 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ हल्की गिरावट लेकर बंद हुए थे। वहीं, FTSE 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 7912 पर बंद हुआ। DAX 0.11 फीसदी की गिरावट के साथ 15863 पर बंद हुआ और फ्रेंच CAC 0.04 फीसदी की गिरावट के साथ 7573 पर बंद हुआ।
एसजीएक्स निफ्टी, सोमवार को निफ्टी के 119 अंक बढ़कर 17743 पर बंद होने के बाद आज 45 अंकों की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इससे संकेत मिलता है कि भारत में बाजार की शुरुआत सपाट या हल्की बढ़त के साथ हो सकती है। सिंगापुर एक्सचेंज पर एसजीएक्स फ्यूचर्स 17804 पर नजर आ रहा है।
अमेरिकी बाजार
नैस्डैक कंपोजिट सोमवार को कमजोरी के साथ बंद हुआ। टेक-हैवी इंडेक्स नैस्डैक 0.29 फीसदी की गिरावट के साथ 12,037.20 पर बंद हुआ। डाओ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 66.44 अंक या 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 33875.40 अंक पर बंद हुआ। वहीं, एसएंडपी 500 इंडेक्स 0.09 फीसदी बढ़कर 4137.04 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। SGX NIFTY 23.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.39 फीसदी की बढ़त के साथ 28,706.04 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.62 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.79 फीसदी गिरकर 15,502.71 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 1.22 फीसदी की गिरावट के साथ 19,716.17 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.39 फीसदी की गिरावट के साथ 3,262.54 के स्तर पर दिख रहा है।
कच्चे तेल में हल्की तेजी
सोमवार को कच्चे तेल में हल्की तेजी देखने को मिली। चीन में डिमांड बढ़ने की उम्मीद में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी की उम्मीद है। ब्रेंट क्रूड 1.3 फीसदी चढ़कर 82.73 डॉलर प्रति बैरल और WTI क्रूड ऑयल 1.1 फीसदी की बढ़त के साथ 78.76 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। पिछले हफ्ते कच्चे तेल में करीब 5 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली थी।
FII और DII आंकड़े
24 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 412.27 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1177.18 करोड़ रुपए की खरीदारी की।
NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर
25 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।
इंडसइंड बैंक का चौथी तिमाही का मुनाफा 50% बढ़कर 2,040 करोड़ रुपये रहा
प्राइवेट सेक्टर के इंडसइंड बैंक 24 अप्रैल को वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है। मार्च तिमाही में बैंक के स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट में 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है और यह 2040 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 1361 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। इसके अलावा, कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने शेयरधारकों के लिए 14 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के डिविडेंड का ऐलान भी किया है।
आज आने वाले नतीजे
आज 25 अप्रैल को बजाज ऑटो, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अनंत राज, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, डालमिया भारत, एलेकॉन इंजीनियरिंग, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स, मेघमनी फाइनकेम, महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया , निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, रैलिस इंडिया, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स और वीएसटी इंडस्ट्रीज के मार्च तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।