Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

Trade setup:निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42370 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42265 और 42095 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42710 फिर 42815 और 42985 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है। मासिक आधार पर 17700 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा

अपडेटेड Apr 25, 2023 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
Trade setup:24 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 412.27 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1177.18 करोड़ रुपए की खरीदारी की

Trade setup:पिछले हफ्ते करीब 1 फीसदी टूटने के बाद 24 अप्रैल को बाजार में फिर से तेजी आती दिखी। बैंकिंग और फाइनेंशियल शेयरों में आई जोरदार खरीदारी के चलते निफ्टी एक बार फिर से 17700 के ऊपर जाता दिखा। सेंसेक्स ने 60000 के मनोवैज्ञानिक लेवल को फिर से हासिल कर लिया। कारोबार के अंत में 401अंकों की तेजी लेकर 60056 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 119 अंकों की बढ़त के साथ 17743 के स्तर पर बंद हुआ। डेली चार्ट पर निफ्टी बुलिश फ्लैग पैटर्न से ब्रेकआउट देता दिखा।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के नागराज शेट्टी का कहना है कि डेली चार्ट पर लॉन्ग लोअर शैडो के साथ एक छोटी पॉजिटिव कैंडल बनती दिखी है। तकनीकी रूप से देखें तो यह पैटर्न 17650 के स्तर पर छोटी रेंज में अपसाइड ब्रेकआउट के संकेत देता है। हालांकि डेली और वीकली टाइमफ्रेम चार्ट के मुताबिक बियरिश एनगल्फिंग पैटर्न का हालिया फॉर्मेशन बरकरार है। उन्हें आगे कहा कि अगर निफ्टी 17865 के स्तर को पार करके मजबूती दिखाता है तो मंदी की रुझान खतम हो जाएगा और बाजार में तेज बढ़त देखने को मिलेगी।

कल की तेजी में निफ्टी मिड और स्मॉलकैप शेयरों ने भी भागीदारी की। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.4 फीसदी और निफ्टी मॉल कैप 100 इंडेक्स में 0.6 फीसदी की बढ़त देखने को मिली थी।


यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी। यहां इस बात का ध्यान रखें कि इस स्टोरी में दिए गए ओपन इंटरेस्ट (OI)और स्टॉक्स के वॉल्यूम से संबंधित आंकड़े तीन महीनों के आंकड़ों का योग हैं, ये सिर्फ चालू महीनें से संबंधित नहीं हैं।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 17649 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 17616 और 17561 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 17758 फिर 17791 और 17845 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

Nifty Bank

निफ्टी बैंक के लिए पहला सपोर्ट 42370 और उसके बाद दूसरे बड़े सपोर्ट 42265 और 42095 पर स्थित हैं। अगर इंडेक्स ऊपर की तरफ रुख करता है तो 42710 फिर 42815 और 42985 पर इसको रजिस्टेंस का सामना करना पड़ सकता है।

कॉल ऑप्शन डेटा

मासिक आधार पर 17700 की स्ट्राइक पर 1.06 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम कॉल ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आगे आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम रजिस्टेंस लेवल का काम करेगा। 18000 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा काल राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 18.83 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 17700 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा कॉल अनवाइंडिंग देखने को मिली।

Daily Voice : फाइनेंशियल स्टॉक लग रहे अच्छे, घरेलू बाजार पर निर्भर फार्मा कंपनियों में भी बनेगा पैसा

पुट ऑप्शन डेटा

मासिक आधार पर 17700 की स्ट्राइक पर 1.29 करोड़ कॉन्ट्रैक्ट का अधिकतम पुट ओपन इंटरेस्ट देखने को मिला है जो आने वाले कारोबारी सत्रों में अहम सपोर्ट लेवल का काम करेगा। 17700 की स्ट्राइक पर पुट राइटिंग देखने को मिली। इस स्ट्राइक पर 44.14 लाख कॉन्ट्रैक्ट जुड़े। 16800 की स्ट्राइक पर सबसे ज्यादा पुट अनवाइंडिंग देखने को मिली।

हाई डिलिवरी परसेंटेज वाले शेयर

इनमें Hindustan Unilever, Marico, Dabur India, Torrent Pharma और Infosys के नाम शामिल हैं। हाई डिलिवारी परसेंटेज इस बात का संकेत होता है कि निवेशक उन शेयरों में रुचि दिखा रहे हैं।

59 स्टॉक्स में दिखा लॉन्ग बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली बढ़त से आमतौर पर लॉन्ग पोजीशन बनने का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेज के आधार पर कल के कारोबार में 59 शेयरों में लॉन्ग बिल्ड-अप देखने को मिला। इनमें Syngene International, Dalmia Bharat, Rain Industries, BHEL और Tata Consumer Products के नाम शामिल हैं।

28 स्टॉक्स में दिखी लॉन्ग अनवाइंडिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर लॉन्ग अनवाइंडिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 28 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन्ग अनवाइंडिंग देखने के मिली उनमें AU Small Finance Bank, Shree Cement, Indus Towers, Divis Laboratories और Mahindra & Mahindra के नाम शामिल हैं।

28 स्टॉक्स में दिखा शॉर्ट बिल्ड-अप

ओपन इंटरेस्ट में बढ़त के साथ ही कीमतों में भी होने वाली गिरावट से आमतौर पर शॉर्ट बिल्ड-अप का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 28 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट बिल्ड-अप देखने को मिला उनमें IndusInd Bank, Vodafone Idea, Coromandel International, Maruti Suzuki और IndiaMART InterMESH के नाम शामिल हैं।

74 स्टॉक्स में दिखी शॉर्ट कवरिंग

ओपन इंटरेस्ट में गिरावट के साथ ही कीमतों में होने वाली बढ़त से आमतौर पर शॉर्ट कवरिंग का अंदाजा लगाया जाता है। ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज के आधार पर कल के कारोबार में जिन 74 शेयरों में सबसे ज्यादा शॉर्ट कवरिंग देखने को मिली उनमें Honeywell Automation, Jubilant Foodworks, Berger Paints, HDFC AMC और Coforge के नाम शामिल हैं।

FII और DII आंकड़े

24 अप्रैल को भारतीय बाजारों में विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 412.27 करोड़ रुपए की बिकवाली की। इसी दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 1,177.18 करोड़ रुपए की खरीदारी की।

NSE पर F&O बैन में आने वाले शेयर

25 अप्रैल को NSE पर कोई स्टॉक F&O बैन में नहीं है। बताते चलें कि F&O सेगमेंट में शामिल स्टॉक्स को उस स्थिति में बैन कैटेगरी में डाल दिया जाता है, जिसमें सिक्योरिटीज की पोजीशन उनकी मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट से ज्यादा हो जाती है।

आज आने वाले नतीजे

आज 25 अप्रैल को बजाज ऑटो, एचडीएफसी एसेट मैनेजमेंट कंपनी, नेस्ले इंडिया, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स, अनंत राज, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, डालमिया भारत, एलेकॉन इंजीनियरिंग, लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी, महिंद्रा सीआईई ऑटोमोटिव, महिंद्रा लाइफस्पेस डेवलपर्स, मेघमनी फाइनकेम, महिंद्रा हॉलिडेज एंड रिसॉर्ट्स इंडिया , निप्पॉन लाइफ इंडिया एसेट मैनेजमेंट, रैलिस इंडिया, टाटा स्टील लॉन्ग प्रोडक्ट्स और वीएसटी इंडस्ट्रीज के मार्च तिमाही के नतीजे आने वाले हैं।

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।