Get App

Daily Voice : किसी करेक्शन में ऑटो और ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स में करें खरीदारी, बाजार का मिडियम से लॉन्ग टर्म आउटलुक शानदार

Daily Voice: शैलेंद्र कुमार ने कहा कि ऑटो और ऑटो कंपोनेंट कंपनियां लंबे समय तक तेजी दिखाने के लिए तैयार दिख रही हैं। अगर बाजार में कोई करेक्शन आता है तो इन सेक्टरों के चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाना चाहिए। चुनिंदा इंडस्ट्रियल शेयर भी मजबूत दिख रहे हैं। अगले हफ्ते से शुरू होने वाले दिसंबर तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए शैलेंद्र ने कहा कि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनियों के मार्जिन में कुछ गिरावट होने की संभावना है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 02, 2024 पर 1:28 PM
Daily Voice : किसी करेक्शन में ऑटो और ऑटो एंसिलरी स्टॉक्स में करें खरीदारी, बाजार का मिडियम से लॉन्ग टर्म आउटलुक शानदार
Daily Voice : शैलेन्द्र कुमार का मानना है कि पिछले चार सालों के दौरान बैंकिंग शेयरों ने ज्यादातर कमजोर प्रदर्शन किया है, लेकिन अब बाजार में गिरावट के दौरान निवेश करने के लिए यह एक अच्छा सेक्टर होगा

Daily Voice : ऑटो और ऑटो एंसीलरी कंपनियां लंबी तेजी के लिए तैयार नजर आ रही हैं। बाजार में आने वाले किसी भी करेक्शन में इन कंपनियों के शेयरों में खरीदारी करनी चाहिए। चुनिंदा इंडस्ट्रियल शेयर भी मजबूत दिख रहे हैं। आगे इनमें अच्छी तेजी देखने को मिल सकती है। ये बातें नारनोलिया फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इंवेस्टमेंट ऑफीसर शैलेन्द्र कुमार ने मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में कही हैं। यहां हम आपके के लिए इस इंटरव्यू का संपादित अंश दे रहे हैं।

शैलेन्द्र कुमार का मानना है कि पिछले चार सालों के दौरान बैंकिंग शेयरों ने ज्यादातर कमजोर प्रदर्शन किया है, लेकिन अब बाजार में गिरावट के दौरान निवेश करने के लिए यह एक अच्छा सेक्टर होगा।

अगले हफ्ते से शुरू होने वाले दिसंबर तिमाही के नतीजों पर बात करते हुए शैलेंद्र ने कहा कि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनियों के मार्जिन में कुछ गिरावट होने की संभावना है। हालांकि बेस इफेक्ट के चलते सालाना आधार पर मार्जिन में बढ़त देखने को मिल सकती है।

अगर आने वाले महीनों में करेक्शन होता है तो किन सेक्टरों पर दांव लगाना चाहिए? इस सवाल के जवाब में शैलेंद्र कुमार ने कहा कि ऑटो और ऑटो कंपोनेंट कंपनियां लंबे समय तक तेजी दिखाने के लिए तैयार दिख रही हैं। अगर बाजार में कोई करेक्शन आता है तो इन सेक्टरों के चुनिंदा शेयरों पर दांव लगाना चाहिए। चुनिंदा इंडस्ट्रियल शेयर भी मजबूत दिख रहे हैं। पिछले चार सालों में बैंकिंग शेयरों ने ज्यादातर कमजोर प्रदर्शन किया है लेकिन अब बाजार में गिरावट के दौरान निवेश करने के नजरिए से बैंकिग शेयर अच्छे दिख रहे हैं। आगे इनमें अच्छी तेजी देखने को मिलेगी। नए जमाने की कुछ डिजिटल कंपनियां भी शैलेंद्र को निवेश के नजरिए से अच्छी दिख रही हैं। उनका कहना है कि निवेश के नजरिए से हमें उन डिजिटल कंपनियों पर नजर रखनी चाहिए मजबूत ग्रोथ के साथ पॉजिटिव कैश फ्लो की तरफ बढ़ रही हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें